Wednesday, November 18, 2026
Home उत्तराखंड विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद जारी हुई प्रारूप मतदाता सूची, 12.28 लाख...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद जारी हुई प्रारूप मतदाता सूची, 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

देहरादून 17 नवंबर,2026 (सू.वि),
जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र नागरिकों, विशेषकर युवा एवं पहली बार मतदान के लिए पात्र होने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया। इसके तहत 12 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची पर 11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि 04 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

उन्होंने बताया कि 04 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 16,316 पुरुष, 19,563 महिला एवं 04 ट्रांसजेंडर सहित कुल 35,883 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। वहीं, 961 पुरुष, 969 महिला एवं 04 ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,934 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 03 अक्टूबर 2026 से पूर्व जनपद में कुल 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण के बाद 12 नवंबर को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिला एवं 50 ट्रांसजेंडर सहित कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9,263 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं, जिनमें 8,776 पुरुष एवं 487 महिला मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में एफएलसी के उपरांत 123 ईवीएम मशीनें भेजी गई हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि मतदाता मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकें।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित भाजपा के अरविंद जैन, सीपीआई (एम) के अनंत आकाश, बसपा के एसपी गौतम, केपी सिंह, सत्येन्द्र सिंह तथा आम आदमी पार्टी के कमल राणा एवं उपेन्द्र सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

RELATED ARTICLES

दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, सीएम धामी ने दो आरोग्य रथों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने...

विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर सीएम धामी ने व्यक्त की संवेदना, घायलों को उचित उपचार देने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के...

विकास के साथ प्रकृति का संरक्षण भी जरूरी, संतुलित दृष्टिकोण अपनाने पर सीएम का जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद जारी हुई प्रारूप मतदाता सूची, 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

देहरादून 17 नवंबर,2026 (सू.वि), जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र...

दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, सीएम धामी ने दो आरोग्य रथों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने...

विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर सीएम धामी ने व्यक्त की संवेदना, घायलों को उचित उपचार देने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर, जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के...

विकास के साथ प्रकृति का संरक्षण भी जरूरी, संतुलित दृष्टिकोण अपनाने पर सीएम का जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!