Sunday, November 15, 2026
Home मनोरंजन भुवन बाम लेकर आए ‘ढिंढोरा 2’, ट्रेलर में दिखा मस्ती और हंगामे...

भुवन बाम लेकर आए ‘ढिंढोरा 2’, ट्रेलर में दिखा मस्ती और हंगामे से भरपूर अंदाज।

भुवन बाम की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर भुवन बाम अपने अलग-अलग किरदारों के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। इस बार कहानी में नए किरदार की एंट्री के साथ हंसी-मजाक और पारिवारिक उलझनों का डोज भी बढ़ने वाला है। सीरीज में संजीदा शेख की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ट्रेलर में दिखी टिटू मामा की नई मुसीबत

ट्रेलर में टिटू मामा एक बार फिर अपनी किस्मत और अजीबोगरीब परिस्थितियों से जूझते दिखाई दे रहे हैं। इस बार उनकी मुश्किलों की वजह उनका ससुराल बनने वाला है। कहानी में बबलू जी, जानकी, समीर और बांचो जैसे पुराने किरदार भी वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन सभी भूमिकाओं को भुवन बाम ने ही निभाया है। वहीं, इस सीजन में संजीदा शेख भी एक नए और अहम किरदार के साथ जुड़ रही हैं।

कविता मामी बनकर नजर आएंगी संजीदा शेख

सीरीज के दूसरे सीजन में संजीदा शेख टिटू मामा की पत्नी कविता मामी की भूमिका निभाएंगी। उनका किरदार टिटू मामा की हर चाल और बहाने को समझने वाला है। ऐसे में दोनों के बीच होने वाली नोकझोंक कहानी में मनोरंजन का नया रंग जोड़ने वाली है।

भुवन बाम ने बताया क्या होगा खास

सीरीज को लेकर भुवन बाम ने कहा कि ‘बीबी की वाइन्स’ के किरदारों की खासियत यही है कि वे अलग होने के बावजूद दर्शकों को अपने आसपास के लोगों जैसे लगते हैं। टिटू मामा हमेशा ऐसी परिस्थितियों में फंस जाते हैं, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती। इस बार वह अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस कोशिश में उनके सामने कई नई परेशानियां आने वाली हैं।

भुवन के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के साथ जुड़ने से ‘बीबी की वाइन्स’ की दुनिया को बड़े स्तर पर दिखाने का अवसर मिला है। दूसरे सीजन में पहले से ज्यादा हंगामा और कॉमेडी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि टिटू मामा की मौजूदगी में शांति की उम्मीद करना मुश्किल है।

कविता के किरदार को लेकर उत्साहित हैं संजीदा

संजीदा शेख ने कविता मामी की भूमिका मिलने पर खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि कविता का किरदार उन्हें इसलिए पसंद आया, क्योंकि वह टिटू मामा को बराबर की टक्कर देने का दम रखती हैं। टिटू मामा भले ही हर बार कोई नया बहाना बना लें, लेकिन कविता उनकी असलियत तुरंत पकड़ लेती हैं।

इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

‘ढिंढोरा’ का दूसरा सीजन 20 नवंबर को ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर सामने आने के बाद अब दर्शकों को टिटू मामा की नई शरारतों और पारिवारिक ड्रामे का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा बरकरार, एक हफ्ते में ही 1000 करोड़ क्लब में हुई शामिल।

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले...

टीवी इंडस्ट्री में नई पारी शुरू करेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अपनी पहली सीरीज का किया ऐलान

फुटबॉल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब अभिनय और मनोरंजन की दुनिया में नई शुरुआत...

‘मातृभूमि’ से सलमान खान का दमदार अंदाज आया सामने, ट्रेलर लॉन्च के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब और बढ़ गया है। फिल्म के निर्माताओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

भुवन बाम लेकर आए ‘ढिंढोरा 2’, ट्रेलर में दिखा मस्ती और हंगामे से भरपूर अंदाज।

भुवन बाम की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ के नए सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद...

मीठे के अलावा ये गलत आदतें भी बन सकती हैं डायबिटीज की वजह, जानें बचाव के उपाय।

डायबिटीज आज तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हो गई है। पहले इसे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी माना जाता था,...

74वें गौचर मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन, पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण।

गौचर (चमोली)। उत्तराखंड की ऐतिहासिक व्यापारिक परंपरा और समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला शनिवार से शुरू...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की चर्चा

उत्तराखण्ड में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!