Wednesday, October 21, 2026
Home उत्तराखंड संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सिमोग में दशहरा उत्सव में की शिरकत,...

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सिमोग में दशहरा उत्सव में की शिरकत, मंदिर में की पूजा-अर्चना

विकास नगर (देहरादून)। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना कर दशहरा पर्व पर आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक और भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ-साथ दशहरा पर्व पर टौंस वैली युवा विकास समिति, ग्राम-कोटी, खत-विशायल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा कर भव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने के पश्चात जमुना कृष्णधाम हरिपुर कालसी में मां यमुना की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

श्री महाराज ने विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार विजयादशमी का विशेष महत्व है। क्योंकि सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित सराहण और चूड़ी धार (चूड़धार) से आराध्य देव शिरगुल महाराज का विजया दशमी पर जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में आगमन हुआ है।

उन्होंने कहा कि महाराज के दर्शन के लिए न केवल उत्तराखंड बल्कि हिमाचल प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस उत्सव के दौरान जौनसारी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। स्थानीय लोग अपने पारंपरिक पहनावे में सज-धजकर ढोल-दमाऊ की थाप पर पारंपरिक लोक नृत्य करते हैं, जो इस भागीदारी का मुख्य आकर्षण है।

इस अवसर पर भीम सिंह चौहान, जबर सिंह नेगी, डॉ श्याम कुंवर, शांति चौहान, अमित नगी, गीता राम शर्मा, संत राम चौहान, सूरत सिंह चौहान, केशर सिंह चौहान, बीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

विजयदशमी पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

देहरादून में ईवीएम की तकनीकी जांच 23 अक्टूबर से, डीएम ने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी)...

सीएम ने दी विकास कार्यों की सौगात, 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20.55 करोड़ रुपये की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सिमोग में दशहरा उत्सव में की शिरकत, मंदिर में की पूजा-अर्चना

विकास नगर (देहरादून)। प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जौनसार-बावर क्षेत्र के सिमोग में पहुंच कर शिलगुर विजट महाराज के...

विजयदशमी पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर...

देहरादून में ईवीएम की तकनीकी जांच 23 अक्टूबर से, डीएम ने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की

देहरादून, 19 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय तकनीकी जांच (एफएलसी)...

दिल की सेहत से लेकर वजन नियंत्रण तक, इलायची के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

आजकल अनियमित खानपान, शारीरिक मेहनत की कमी और लगातार तनाव के कारण मोटापे की समस्या बढ़ रही है। अधिक वजन होने से टाइप-2 डायबिटीज,...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!