Thursday, September 24, 2026
Home उत्तराखंड हर बालिका की पढ़ाई सुनिश्चित करें, पारिवारिक परिस्थितियां न बनें बाधा- डीएम

हर बालिका की पढ़ाई सुनिश्चित करें, पारिवारिक परिस्थितियां न बनें बाधा- डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों पर जिले में शिक्षा से वंचित एवं ड्रॉपआउट छात्राओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की पहल के परिणामस्वरूप जिले में अब तक 444 ड्रॉपआउट छात्राओं का चिन्हीकरण किया गया है। इनमें से पहले चरण में 112 छात्राओं का विद्यालयों में दाखिला कराया जा चुका है, जबकि दूसरे चरण में 111 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पारिवारिक समस्याओं, आर्थिक कठिनाइयों व अन्य परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे। ऐसी सभी बालिकाओं का प्राथमिकता के आधार पर चिन्हीकरण करते हुए उन्हें उनकी आयु एवं शैक्षणिक स्तर के अनुरूप विद्यालय में दाखिला दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि केवल चिन्हीकरण तक सीमित न रहते हुए प्रत्येक ड्रॉपआउट बालिका की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाए तथा उसके विद्यालय में पुनः प्रवेश की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा कराया जाए। आवश्यकता के अनुसार संबंधित परिवारों से समन्वय स्थापित कर बालिकाओं को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाए।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य उन बालिकाओं को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिनकी पढ़ाई किसी न किसी पारिवारिक अथवा सामाजिक परिस्थिति के कारण बीच में छूट गई है। पहले चरण में 112 छात्राओं का स्कूल में दाखिला कराया जाना इस दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, वहीं दूसरे चरण में 111 और बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

जिला प्रशासन की पहल से जहां ड्रॉपआउट बालिकाओं को अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू करने का अवसर मिल रहा है, वहीं उन्हें शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को नई उड़ान देने का अवसर भी प्राप्त होगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शिक्षा से जुड़ी प्रत्येक बालिका को विद्यालय तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए शिक्षा विभाग एवं संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, 15 अक्टूबर तक पूरा होगा काम

देहरादून। मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई उत्तराखंड की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रदेशभर में मरम्मत अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री...

पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् की हरिद्वार में शुरुआत, सीएम धामी ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर दिया जोर

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्राम औरंगाबाद स्थित पतंजलि वेलनेस योगग्राम में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ किया। इस अवसर...

युवाओं को नशे से बचकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश- डीएम

देहरादून। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग देहरादून एवं यूपीईएस के संयुक्त तत्वावधान में आज यू०पी०ई०एस० कैंपस, बिधोली, प्रेमनगर,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

वीर पहाड़िया और अपराशक्ति खुराना की ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, रिश्तों की उलझन दिखाएगी फिल्म

वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। करीब 2 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर...

हर बालिका की पढ़ाई सुनिश्चित करें, पारिवारिक परिस्थितियां न बनें बाधा- डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों पर जिले में शिक्षा से वंचित एवं ड्रॉपआउट छात्राओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के...

उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, 15 अक्टूबर तक पूरा होगा काम

देहरादून। मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई उत्तराखंड की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रदेशभर में मरम्मत अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री...

पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् की हरिद्वार में शुरुआत, सीएम धामी ने संस्कारयुक्त शिक्षा पर दिया जोर

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्राम औरंगाबाद स्थित पतंजलि वेलनेस योगग्राम में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ किया। इस अवसर...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!