Sunday, September 6, 2026
Home मनोरंजन ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज, कुणाल खेमू का दिखा दमदार अंदाज; 18 सितंबर...

‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज, कुणाल खेमू का दिखा दमदार अंदाज; 18 सितंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक कुणाल खेमू एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एक्शन का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ स्पर्श श्रीवास्तव और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में दोस्ती, रोमांस, कॉमेडी और जासूसी मिशन का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है।

क्या है ‘वाइब’ की कहानी?

करीब 2 मिनट 44 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत दो दोस्तों हार्दिक और बग्स से होती है। हार्दिक का किरदार कुणाल खेमू, जबकि बग्स की भूमिका स्पर्श श्रीवास्तव निभा रहे हैं। दोनों अपनी जिंदगी को बेफिक्र अंदाज में जी रहे होते हैं, लेकिन हालात उस समय बदल जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि देश पर एक बड़ा संकट मंडरा रहा है।

खतरे से निपटने के लिए दोनों दोस्तों को एक खास मिशन का हिस्सा बनाया जाता है। हालांकि, हार्दिक और बग्स किसी भी कीमत पर इस जिम्मेदारी को लेने के इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद शुरू होता है एक ऐसा मिशन, जिसमें एक्शन के साथ खूब कॉमेडी और मनोरंजन देखने को मिलेगा।

प्रीति जिंटा का दिखेगा अलग अंदाज

फिल्म में प्रीति जिंटा एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। वह हार्दिक और बग्स की बॉस के किरदार में हैं और ट्रेलर में उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है। वहीं वंशिका धीर कुणाल खेमू के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगी।

ट्रेलर की एक खास झलक में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी दिखाई देती हैं। उनकी मौजूदगी फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा सकती है।

कॉमेडी के साथ स्पाई मिशन का तड़का

‘वाइब’ की कहानी जासूसी और मिशन की दुनिया को हल्के-फुल्के हास्य के साथ पेश करती नजर आ रही है। गंभीर स्पाई कहानियों से अलग फिल्म में कॉमेडी को खास जगह दी गई है। कुणाल खेमू का चुटीला अंदाज और स्पर्श श्रीवास्तव की कॉमिक टाइमिंग ट्रेलर की प्रमुख खासियतों में शामिल है।

‘लापता लेडीज’ में गंभीर भूमिका से पहचान बनाने के बाद स्पर्श श्रीवास्तव इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। वहीं प्रीति जिंटा के लिए भी यह भूमिका उनके अब तक के किरदारों से कुछ अलग दिखाई दे रही है।

दूसरी बार निर्देशन कर रहे हैं कुणाल खेमू

‘वाइब’ के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी कुणाल खेमू ने संभाली है। बतौर निर्देशक यह उनकी दूसरी फिल्म है। फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी मिलकर ड्रोगो फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं।

18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और स्पाई मिशन के मेल से तैयार ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर सामने आने के बाद अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

‘हुंकार: द रोर’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज

फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर ‘हुंकार: द रोर’ का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में कहानी के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

सीएम धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ को मिली टैक्स फ्री की सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!