Tuesday, September 1, 2026
Home उत्तराखंड विदेशी रोजगार की जरूरतों के अनुसार युवाओं को कौशल व भाषा प्रशिक्षण...

विदेशी रोजगार की जरूरतों के अनुसार युवाओं को कौशल व भाषा प्रशिक्षण मिले: मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम और जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा ने मुलाकात की। इस दौरान संबंधित देशों में रोजगार की संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन की मांग और उत्तराखंड के युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशों में जिन क्षेत्रों में कुशल कर्मचारियों की अधिक आवश्यकता है, उनकी नियमित जानकारी संबंधित भारतीय मिशनों से प्राप्त की जाए। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार की जरूरत के अनुसार राज्य के युवाओं को कौशल के साथ-साथ जरूरी विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें विदेशों में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में होम स्टे के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है। विदेशों से आने वाले प्रतिनिधिमंडलों को राज्य के होम स्टे मॉडल की जानकारी देने के लिए उन्हें इनका भ्रमण कराया जा सकता है। इसके अलावा फार्मा, उद्योग, आयुर्वेद और वेलनेस जैसे क्षेत्रों में भी उत्तराखंड की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों की ब्रांडिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

SIR को लेकर सीईओ ने जिलाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा...

एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर थाना प्रभारी भी होंगे जवाबदेह

देहरादून। पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों...

दून मेडिकल कॉलेज को मिली नई स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, कार्डियोलॉजी विंग व इमरजेंसी वार्ड का लोकार्पण

देहरादून- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, देहरादून में शनिवार को 12 बेड के नवनिर्मित कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण चिकित्सा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विदेशी रोजगार की जरूरतों के अनुसार युवाओं को कौशल व भाषा प्रशिक्षण मिले: मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री...

SIR को लेकर सीईओ ने जिलाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा...

‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट, पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही रफ्तार

यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन शुरुआती धमाके के बाद इसकी रफ्तार लगातार धीमी...

एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर थाना प्रभारी भी होंगे जवाबदेह

देहरादून। पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!