Friday, August 28, 2026
Home मनोरंजन पहले ही दिन ‘टॉक्सिक’ का जबरदस्त कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर पार किया...

पहले ही दिन ‘टॉक्सिक’ का जबरदस्त कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा था और सिनेमाघरों में भी इसका असर नजर आया। पहले दिन बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंचे और इसका सीधा फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर शानदार शुरुआत की है।

पहले दिन कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ का संकेत दे दिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने ‘पठान’, ‘एनिमल’, ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी चर्चित फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

हिंदी वर्जन ने भी किया दमदार प्रदर्शन

फिल्म के अलग-अलग भाषाई वर्जन की बात करें तो हिंदी में ‘टॉक्सिक’ ने करीब 55 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कन्नड़ वर्जन से 23.30 करोड़, तेलुगु से 16 करोड़, तमिल से 5.50 करोड़ और मलयालम वर्जन से 1.30 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इन आंकड़ों ने फिल्म की मजबूत शुरुआत को और पुख्ता किया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अच्छी शुरुआत की है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 120.75 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि विदेशी बाजार से लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह फिल्म का शुरुआती वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘आवारापन 2’ की कमाई पर पड़ा असर

वहीं, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। माना जा रहा है कि नई रिलीज ‘टॉक्सिक’ की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा है। पहले सप्ताह में 113.50 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘आवारापन 2’ ने दूसरे मंगलवार को 3.75 करोड़ रुपये जुटाए थे, जबकि बुधवार को इसकी कमाई घटकर महज 90 लाख रुपये रह गई। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 143.65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ की रफ्तार धीमी

हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ की कमाई भी लगातार नीचे जा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पांचवें दिन इसकी कमाई 1.89 करोड़ रुपये रही, जबकि छठे दिन फिल्म ने करीब 50.70 लाख रुपये जुटाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 16.26 करोड़ रुपये हो गया है।

‘इरुमुडी’ 100 करोड़ क्लब की ओर

21 अगस्त को रिलीज हुई रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने मंगलवार को 12.20 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि बुधवार को इसका कलेक्शन 10.20 करोड़ रुपये रहा। अब फिल्म की कुल कमाई 85.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है।

RELATED ARTICLES

अरशद वारसी की ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, दो किरदारों में आएंगे नजर

अरशद वारसी की आगामी फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और जबरदस्त कंफ्यूजन देखने को मिल...

‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर हुआ आउट, इमरान हाशमी का दिखा दमदार अंदाज

इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गन...

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की पहली झलक जारी, 2 अक्टूबर को थिएटर्स में आएगी फिल्म

बॉलीवुड की चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने जा रही है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़ से मची तबाही, 165 की गई जान

काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा के रासुवागढ़ी और तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। बाढ़ और...

विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने की कवायद तेज, उत्तराखंड में विकसित होंगे नए पर्यटन स्थल

देहरादून। उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य को वर्षभर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में सरकार ने तैयारियां...

कम खाने पर भी वजन क्यों नहीं घटता? रोटी से ज्यादा इन आदतों का हो सकता है असर

अगर वजन घटाने की कोशिश के बावजूद आपका वजन कम होने के बजाय बढ़ रहा है, तो इसकी वजह सिर्फ यह नहीं हो सकती...

पहले ही दिन ‘टॉक्सिक’ का जबरदस्त कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!