Friday, July 24, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री ने देश में लोगों को डिजिटल भुगतान करने और स्थानीय उत्पादों...

प्रधानमंत्री ने देश में लोगों को डिजिटल भुगतान करने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि स्‍वच्‍छ भारत पिछले नौ वर्षों में एक बड़ा अभियान बना है। इस अभियान में बच्‍चों सहित सभी ने योगदान दिया है। बच्‍चों ने इस अभियान में एक भावनात्‍मक शक्ति प्रदान की है। यू-ट्यूब फैनफेस्‍ट इंडिया 2023 पर एक वीडियो संदेश में श्री मोदी ने कहा कि सुप्रसिद्ध व्‍यक्तियों ने इस अभियान को ऊंचाई प्रदान की है। देश के हर हिस्‍से से लोगों ने इसे एक मिशन बनाया। यू-ट्यूबर्स ने स्‍वच्‍छता को अधिक सार्थक बनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब‍तक स्‍वच्‍छता भारत की पहचान नहीं बन जाती है, तब तक राष्‍ट्र नहीं रूकेगा। उन्‍होनें कहा कि स्‍वच्‍छता सभी लोगों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

डिजिटल भुगतान को लेकर श्री मोदी ने कहा कि यूपीआई की सफलता के कारण भारत आज विश्‍व में डिजिटल भुगतान में 46 प्रतिशत हिस्‍से को साझा करता है। उन्‍होनें कहा कि यू-टूबर्स को डिजिटल भुगतान करने के लिए देश के अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्‍साहित करना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि उन्‍हें लोगों को अपने विडियो के जरिए आसान भाषा में डिजिटल भुगतान करने की जानकारी देनी चाहिए।

वोकल-फॉर-लोकल को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बहुत सारे उत्‍पाद स्‍थानीय स्‍तर पर निर्मित होते हैं और स्‍थानीय कलाकारों का कौशल आश्‍चर्यजनक है। उन्‍होंने कहा कि यू-ट्यूबर्स उन्‍हें अपने काम के जरिए बढ़ावा देने के साथ भारत के स्‍थानीय उत्‍पादों को वैश्‍विक बनाने में मदद कर सकते हैं।

श्री मोदी ने कहा कि यू-ट्यूबर्स को देश में निर्मित उत्‍पादों को खरीदने के लिए लोगों को प्रोत्‍साहित करना चाहिए, चाहे वे उत्‍पाद खादी, हस्‍तशिल्‍प, हथकरघा या कोई और उत्‍पाद हों।

RELATED ARTICLES

NEET री-एग्जाम की सुरक्षा के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म...

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments