Sunday, October 25, 2026
Home मनोरंजन ‘आवारापन 2’ की शानदार कमाई जारी, फिल्म ने पार किया 100 करोड़...

‘आवारापन 2’ की शानदार कमाई जारी, फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म की कमाई में चौथे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि पांचवें दिन भी कलेक्शन में खास सुधार देखने को नहीं मिला।

पांच दिनों में ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस सफर

‘आवारापन 2’ को रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल आया और कलेक्शन बढ़कर 33.75 करोड़ रुपये पहुंच गया।

रविवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी और करीब 26 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि सोमवार से फिल्म की कमाई में अचानक गिरावट देखने को मिली। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन घटकर 9.25 करोड़ रुपये रह गया।

पांचवें दिन फिल्म की कमाई करीब  9.75 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

‘आवारापन 2’ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 100.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 116.02 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

फिल्म के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई इससे काफी पीछे है। पांच दिनों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

क्या है ‘आवारापन 2’ की कहानी?

‘आवारापन 2’ की कहानी साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं।

पहली फिल्म में शिवम एक लड़की रीमा को बंधन से मुक्त कराने की कोशिश करता है। वहीं सीक्वल में कहानी एक नई चुनौती के इर्द-गिर्द घूमती है। इमरान हाशमी का किरदार आलिया नाम की एक बच्ची को मानव तस्करी के चंगुल से बचाने की कोशिश करता है। इसी मिशन के दौरान कहानी में एक्शन, इमोशन और संघर्ष देखने को मिलता है।

RELATED ARTICLES

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

रामायण’ की एडवांस बुकिंग में शानदार रफ्तार, पहले दिन के लिए 88 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री

णबीर कपूर और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग...

मातृभूमि’ से सलमान खान ने पेश किया नया गाना ‘जय हिंद’, रिलीज होते ही चर्चा में आया गीत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘जय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास...

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सफल धावकों का किया सम्मान

गुंजी /पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की शिकायतें, समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर...

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!