Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड 3 दिवसीय “भीमताल किताब कौथिग” 5 अक्टूबर से शुरू

3 दिवसीय “भीमताल किताब कौथिग” 5 अक्टूबर से शुरू

नैनीताल। समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित – प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक” अभियान के तहत टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़ और द्वाराहाट के बाद नैनीताल जिले में पहली बार झीलनगरी भीमताल में 5, 6 और 7 अक्टूबर 2023 को 3 दिवसीय किताब कौतिक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रसिद्ध लेखक और विचारक प्रो. पुष्पेश पंत सहित देशभर से कई साहित्यकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी भीमताल पहुंचेंगे। यह अभियान टीम कुमाउनी आर्काइव्स , क्रिएटिव उत्तराखंड आयोजित कर रही है।

इस आयोजन के दौरान 60 प्रकाशकों की लगभग 60,000 पुस्तकें, साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन , फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत होगी। स्कूली बच्चों के क्विज, ऐपण, चित्रकारी और कविता वाचन प्रतियोगिताएं होंगी।

पहले दिन 5 अक्टूबर को विभिन्न विद्यालयों में साहसिक पर्यटन, लोककला, चित्रकारी, अभिनय आदि विषयों पर “कैरियर काउंसिलिंग सत्र” आयोजित किए जाएंगे। 6 और 7 अक्टूबर को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में वृहद पुस्तक मेला और साहित्यिक सत्र होंगे।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments