Thursday, July 16, 2026
Home मनोरंजन ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे पर लाती है, जहां प्यार को सिर्फ दो दिलों का साथ नहीं, बल्कि सरहद, मजहब और परिवार की बंदिशों से भी जूझना पड़ता है। ट्रेलर में इमोशन, रोमांस और संघर्ष का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

1982 की पृष्ठभूमि में बुनी गई प्रेम कहानी

फिल्म की कहानी वर्ष 1982 के दौर में आधारित है। गुरु रंधावा ‘निम्मा’ के किरदार में नजर आए हैं, जो पाकिस्तान पहुंचता है और वहां उसकी मुलाकात ‘नसीमा’ (शहनाज गिल) से होती है। अलग-अलग देशों और धर्मों से होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरे प्रेम में बदल जाती है, लेकिन उनकी राह आसान नहीं होती।

प्यार के सामने खड़ी हुईं सरहद और परिवार की दीवारें

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब नसीमा भारत देखने की इच्छा जताती है। निम्मा उसकी ख्वाहिश पूरी करते हुए उसे भारत घुमाने ले जाता है और बाद में सुरक्षित पाकिस्तान छोड़ने पहुंचता है। इसी दौरान दोनों के रिश्ते की जानकारी नसीमा के परिवार को मिल जाती है। इसके बाद दोनों की जिंदगी में मुश्किलों का दौर शुरू हो जाता है और उनकी मोहब्बत कई कठिन परीक्षाओं से गुजरती है।

संघर्ष, बगावत और भावनाओं से भरपूर है ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि नसीमा के पिता इस रिश्ते का कड़ा विरोध करते हैं और निम्मा को बंदी बनाकर प्रताड़ित करते हैं। वहीं, नसीमा अपने प्यार के लिए परिवार के खिलाफ खड़ी होने का साहस दिखाती है। फिल्म का ट्रेलर भावनात्मक दृश्यों और दमदार संवादों के साथ दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाने में सफल नजर आता है।

24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अरविंदर एस. खैरा के निर्देशन में बनी ‘इश्कनामा’ 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शहनाज गिल और जय रंधावा की नई जोड़ी को लेकर प्रशंसकों में पहले से ही खासा उत्साह है और ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

RELATED ARTICLES

गोविंदा की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी तय, नई फिल्म ‘रूपा’ का हुआ ऐलान

बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए...

‘धमाल 4’ की ताबड़तोड़ कमाई, पहले तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार

अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार...

24 जुलाई को होगा ‘रामायण’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पीएम आवास योजना के कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे करें: डॉ. आर. राजेश कुमार

देहरादून। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में...

चमोली में सीएम ने ₹113.99 करोड़ की 36 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद चमोली के...

दिव्यांगजनों के विवाह को बढ़ावा देने के लिए सरकार देगी ₹50 हजार की आर्थिक सहायता

देहरादून।  दिव्यांगजनों के सामाजिक सशक्तिकरण, आर्थिक सहयोग एवं सम्मानजनक वैवाहिक जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा संचालित दिव्यांग वैवाहिक...

‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आया सामने, शहनाज गिल और जय रंधावा की जोड़ी ने जीता दिल

अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे...

Recent Comments