Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड कांवड़ यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं पर मंथन, ऋषिकेश में पुलिस व विभागों ने...

कांवड़ यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं पर मंथन, ऋषिकेश में पुलिस व विभागों ने बनाई रणनीति

देहरादून। आगामी कांवड़ मेला–2026 के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं मेले के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 09/08/2026 को ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में पुलिस द्वारा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य नगर आयुक्त ऋषिकेश, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश तथा पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर निगम तथा फायर सर्विस ऋषिकेश से आये अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए मेले को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया।

इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों पर यातायात संचालन, डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, अग्निशमन तथा अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

अधिकारियों द्वारा सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक का उद्देश्य आगामी कांवड़ मेला–2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक यातायात/ग्रामीण व अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!