Friday, August 21, 2026
Home उत्तराखंड आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल हैं स्वामी विवेकानंद : मुख्यमंत्री...

आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल हैं स्वामी विवेकानंद : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान दार्शनिक, आध्यात्मिक चिंतक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण और मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रवादी चिंतन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और वेदांत दर्शन को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। उनका जीवन आत्मविश्वास, सेवा, राष्ट्रभक्ति और मानव कल्याण के मूल्यों का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों के बल पर विकसित, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

प्रकृति की रक्षा को मानें अपनी सफलता का पैमाना: उपराष्ट्रपति

देहरादून। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (IFS) के 2025-27 बैच के परिवीक्षार्थियों और...

ऑनलाइन नक्शा पास करने की प्रक्रिया होगी आसान और पारदर्शी, एमडीडीए ने बढ़ाई तकनीकी मजबूती

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्राधिकरण...

कुंभ-2027 की सुरक्षा व्यवस्था होगी स्मार्ट, AI तकनीक से सुदृढ़ होगा आपदा प्रबंधन

देहरादून। कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर सरकार ने अभी से कवायद तेज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रकृति की रक्षा को मानें अपनी सफलता का पैमाना: उपराष्ट्रपति

देहरादून। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (IFS) के 2025-27 बैच के परिवीक्षार्थियों और...

ऑनलाइन नक्शा पास करने की प्रक्रिया होगी आसान और पारदर्शी, एमडीडीए ने बढ़ाई तकनीकी मजबूती

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्राधिकरण...

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ का पहला गाना आउट, ‘मेरे हीरो हैं वो’ ने छुआ दिल

करीब 18 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देने वाली है। दोनों...

कुंभ-2027 की सुरक्षा व्यवस्था होगी स्मार्ट, AI तकनीक से सुदृढ़ होगा आपदा प्रबंधन

देहरादून। कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर सरकार ने अभी से कवायद तेज...

Recent Comments