Sunday, July 5, 2026
Home उत्तराखंड रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा- एसआईआर के साथ नियमित कार्यों...

रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा- एसआईआर के साथ नियमित कार्यों पर भी दें ध्यान

देहरादून। एसआईआर में व्यस्त होने के बहाने के चलते विभागीय कामकाज प्रभावित होने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी जताई है। समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री हर दिन कम से कम 1 घंटा अपने केंद्र पर विभागीय कामकाज निपटाएंगी। इसके अलावा अगस्त माह के अंत तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर शत प्रतिशत नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार को विधानसभा स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि विभाग की ज्यादातर योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है और उनकी रोजाना ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाती है। अगर इसकी डाटा फीडिंग में लापरवाही की गई तो विभाग को मिलने वाला आगामी बजट प्रभावित हो सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश की हर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीएलओ के रूप में काम करने के अलावा हर दिन कम से कम एक घंटा अपने केंद्र पर विभागीय कामकाज निपटाएंगी। इस बाबत विभागीय सचिव को सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखने के लिए कहा गया है।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि कार्यकत्रियों के 438 और सहायिकाओं के 2773 पदों पर अगस्त माह के अंत तक नियुक्तियां कर दी जाएगी। इसके बाद प्रदेश में इन पदों पर शत प्रतिशत नियुक्तियां पूर्ण हो जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के आधार कार्ड और अपार आईडी कम संख्या में बनने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिला प्रोबेशन अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलाई माह के अंत तक सभी बच्चों के आधार कार्ड और अपार आईडी बनाना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों का नियमित रूप से वजन लेने, पोषण ट्रैकर एप में नियमित रूप से डाटा फीड करने, सभी केंद्रों पर समय से पोषण सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय व किचन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल हैं स्वामी विवेकानंद : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान दार्शनिक, आध्यात्मिक चिंतक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा...

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा अभियान की हुई शुरुआत

ऋषिकेश।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण:...

मसूरी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, धामी सरकार की रोपवे परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा

देहरादून। पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या और बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित मसूरी मेट्रो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

धीमी शुरुआत के साथ खुला ‘अल्फा’ का खाता, पहले दिन इतने करोड़ की कमाई

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म...

आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल हैं स्वामी विवेकानंद : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान दार्शनिक, आध्यात्मिक चिंतक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा...

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा अभियान की हुई शुरुआत

ऋषिकेश।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण:...

रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा- एसआईआर के साथ नियमित कार्यों पर भी दें ध्यान

देहरादून। एसआईआर में व्यस्त होने के बहाने के चलते विभागीय कामकाज प्रभावित होने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी जताई है। समीक्षा...

Recent Comments