Wednesday, August 19, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने दन्या में जनता को दी विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने दन्या में जनता को दी विकास परियोजनाओं की सौगात

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जनपद के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समेकित विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा उत्तराखंड को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य प्रवेश द्वार निर्माण, चमतोला खेल मैदान के विकास, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम निर्माण, जीआईसी गरुड़ाबाँज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण तथा प्रेम मंदिर एवं राधा-कृष्ण मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। इसके अलावा खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी क्षेत्र से कलूटा पोलिंग बूथ तक सड़क निर्माण और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी के उच्चीकरण की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और उत्तराखंड भी उसी गति से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। केदारखंड और मानसखंड में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए जागेश्वर मास्टर प्लान के तहत विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। धाम में पार्किंग क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल’ की अवधारणा के माध्यम से स्थानीय मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को नई पहचान मिल रही है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सबसे फिल्म-अनुकूल राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। साथ ही, नक़ल विरोधी कानून लागू होने के बाद युवाओं का भर्ती परीक्षाओं में विश्वास बढ़ा है और सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भाग लेकर कथा श्रवण किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह महरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

लंबित जनशिकायतों पर डीएम सख्त, प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश

देहरादून- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक...

मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर डीएम ने की दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा

देहरादून- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ...

खेल महाकुंभ-2026 की सितंबर में शुरुआत, गांव से प्रदेश स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लंबित जनशिकायतों पर डीएम सख्त, प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश

देहरादून- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक...

मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर डीएम ने की दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा

देहरादून- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ...

थलपति विजय की ‘जन नायकन’ अब OTT पर, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम

साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। एच. विनोद के निर्देशन में...

खेल महाकुंभ-2026 की सितंबर में शुरुआत, गांव से प्रदेश स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग...

Recent Comments