Friday, April 24, 2026
Home उत्तराखंड डेंगू के साथ–साथ अब आने लगे चिकनगुनिया व स्क्रब टाइफस के मरीज, ये...

डेंगू के साथ–साथ अब आने लगे चिकनगुनिया व स्क्रब टाइफस के मरीज, ये है संक्रमण के लक्षण 

देहरादून- दून मेडिकल कालेज अस्पताल में डेंगू के साथ–साथ चिकनगुनिया व स्क्रब टाइफस के भी मरीज भर्ती हो रहे हैं। ऐसे में मरीजों की अब डेंगू के साथ ही स्क्रब टाइफस चिकनगुनिया और मलेरिया की जांच भी कराई जाएगी। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज में इन सभी वेक्टर जनित रोग के लक्षण मिलने पर यह फैसला लिया गया है। डिप्टी एमएस डा धनंजय डोभाल ने बताया कि मेडिसिन के डा. कुमार कौल को स्क्रब टाइफस, चिकनगुनिया और मलेरिया के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

वह इन तीनों बीमारियों को लेकर समन्वय बनाएंगे और डाटा संकलित कर अधिकारियों को देंगे। अस्पताल में स्क्रब टायफस का फिलहाल एक मरीज भर्ती है, जो रायवाला का रहने वाला है। वहीं सात मरीज चिकनगुनिया के मिले हैं। सभी मरीजों की हालत सामान्य है। व्यक्ति को बुखार आने के साथ ठंड लगती है। इसके साथ ही सिरदर्द और बदन दर्द के साथ मांसपेशियों में भी तेजी से दर्द होता है।

अधिक संक्रमण होने पर हाथ पैरों और गर्दन के साथ कूल्हें के नीचे गिल्टियां होने लगती हैं। इसके साथ ही इसके संक्रमण के बाद सोचने समझने की क्षमता में तेजी से बदलाव होता है। चिकनगुनिया से पीड़ित होने पर व्यक्ति को बुखार और जोड़ों में असहनीय दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा सिर दर्द, थकान, चक्कर आना, लिम्फ नाड्स में संवेदनशीलता, उल्टी आदि की दिक्कत हो सकती है।

RELATED ARTICLES

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments