Friday, June 5, 2026
Home मनोरंजन हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का जादू कायम, छठे दिन जुटाए करोड़ों रुपये

हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का जादू कायम, छठे दिन जुटाए करोड़ों रुपये

हॉलीवुड की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जहां हालिया रिलीज हिंदी फिल्मों को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, वहीं यह हॉरर थ्रिलर दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी संतोषजनक कमाई दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है।

छठे दिन कितनी हुई कमाई?

रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऑब्सेशन’ ने रिलीज के छठे दिन लगभग 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले पांचवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस की कमाई छह दिनों में 15.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

हर दिन बढ़ रहा दर्शकों का क्रेज

फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन शनिवार को कमाई बढ़कर 2.75 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि रविवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। सप्ताह की शुरुआत में भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी और सोमवार को 2 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। पांचवें दिन 3 करोड़ रुपये के कलेक्शन के बाद छठे दिन भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी।

बॉलीवुड फिल्मों को दे रही कड़ी टक्कर

इस समय सिनेमाघरों में कई हिंदी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, जिनमें चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो दो और द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो शामिल हैं। इसके बावजूद दर्शकों का रुझान ऑब्सेशन की ओर अधिक दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में पेद्दी, बंदर और है जवानी तो इश्क होना है जैसी नई फिल्मों की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस की प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प हो सकती है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘ऑब्सेशन’ एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी बेयर नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है। एक म्यूजिक स्टोर में काम करने वाला बेयर अपनी दोस्त निक्की से प्यार करता है, लेकिन अपने दिल की बात कह नहीं पाता। हालात तब बदलते हैं जब वह एक रहस्यमयी जादुई गुड़िया की मदद से अपनी इच्छा पूरी करने की कोशिश करता है। उसकी चाहत तो पूरी हो जाती है, लेकिन इसके बाद घटनाओं की एक भयावह श्रृंखला शुरू हो जाती है, जो कहानी को डर और रहस्य से भर देती है।

फिल्म का लेखन और निर्देशन करी बार्कर ने किया है। अपने डरावने माहौल, मनोवैज्ञानिक रोमांच और अलग कहानी के कारण यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आई ‘कॉकटेल 2’, 19 जून को सिनेमाघरों में एंट्री

करीब 14 साल बाद दर्शकों की पसंदीदा रोमांटिक-ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘कॉकटेल’ का सीक्वल एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज...

फैंस के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई को रिलीज होगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स...

सस्पेंस और रहस्य से भरपूर ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज, करिश्मा कपूर का दमदार अंदाज

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बजरंग सेतु पहुंचकर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया निरीक्षण

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन व सचिव पंकज पांडे ने टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान...

यात्रा सीजन व बारिश के मद्देनज़र बेस अस्पताल की तैयारियां परखी गईं

पौड़ी- गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं तथा चारधाम यात्रा के दौरान...

हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का जादू कायम, छठे दिन जुटाए करोड़ों रुपये

हॉलीवुड की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जहां हालिया रिलीज हिंदी फिल्मों को...

दिनभर सुस्ती और थकावट महसूस होती है? इन कारणों को न करें नजरअंदाज

दिनभर सुस्ती, काम में मन न लगना और बार-बार नींद आना आजकल कई लोगों की आम समस्या बन चुकी है। अक्सर लोग इसे व्यस्त...

Recent Comments