Sunday, June 14, 2026
Home स्वास्थ्य बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। हर उम्र के लोगों को हर दिन दूध पीना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक कप दूध से शरीर को 2 प्रतिशत हेल्दी फैट, 122 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम सैचुरेटेड फैट, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 12 ग्राम नेचुरल शुगर मिल सकता है। इसमें विटामिन बी12 की रोजाना की जरूरतों का 50 प्रतिशत, कैल्शियम जरूरतों का 25त्न और पोटैशियम और विटामिन डी की दैनिक जरूरतों का 15त्न होता है। आइए जानते हैं दूध शरीर के लिए कितना फायदेमंद है…

शरीर के लिए कितना फायदेमंद दूध

बेहतर होती है हड्डियों की सेहत

दूध में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. दोनों ही पोषक तत्व हड्डियों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और विटामिन डी शरीर में पहुंचने वाले फूड्स से कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। दूध पीने से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत होती हैं।

वजन कम करने में मददगार
दूध पीना वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। दूध में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा के बैलेंस्ड संयोजन से इसका वजन कम करने पर कोई असर नहीं पड़ता है। प्रोटीन और वसा से दूध वजन घटाने में मदद कर सकता है। कार्ब्स शरीर को एनर्जी देते हैं और शरीर को एक्टिव रखने का काम करता है। दूध पीने से भूख भी कम होती है और पेट भरा-भरा सा लगता है। इसलिए वजन कम करने की चाहत रखने वालों को हर दिन एक गिलास लो फैट दूध पीने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज का रिस्क कम
दूध पीने से टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क भी कम हो सकता है। करीब 6 लाख लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि डेयरी प्रोडक्ट्स से डायबिटीज का जोखिम कम हो रहा है। मतलब अगर डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल हो तो डायबिटीज का खतरा बेहद कम रहता है।

हार्ट को हेल्दी बनाए
मलाई रहित या लो फैट दूध हेल्दी फैट का सोर्स हो सकता है। दूध में पाया जाने वाला पोटैशियम स्ट्रोक,  हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने का काम करता है। ज्यादा फैट वाले दूध सैचुरेटेड होने के चलते स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसलिए हार्ट के मरीजों को लो फैट दूध का सेवन करना चाहिए।

मानसिक सेहत के लिए बेहतर होता है
दूध मानसिक सेहत के लिए बेहतर माना जाता है. कई रिसर्च में बताया गया है कि दूध का सेवन अल्जाइमर के जोखिम को कम करता है. स्किम्ड डेयरी, फर्मेंट डेयरी और छाछ दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए ब्रेकफास्ट में ओट्स के साथ थोड़ा सा दूध लेना फायदेमंद हो सकता है। दूध में पाए जाने वाले कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 युवाओं और बुजुर्गों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

RELATED ARTICLES

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

खाली पेट लगातार डकारें आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, जानिए कारण

डकार आना शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से पेट में मौजूद अतिरिक्त गैस बाहर निकलती है। हालांकि, यदि बिना कुछ खाए...

घंटों एक जगह बैठे रहने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम के दबाव के बीच हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

Recent Comments