Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड कैंसर पीड़ित विधवा महिला को मिला जिला प्रशासन का सहारा

कैंसर पीड़ित विधवा महिला को मिला जिला प्रशासन का सहारा

देहरादून। जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से डोईवाला निवासी कैंसर पीड़ित विधवा महिला सुनीता कलवार और उनके बच्चों को बड़ी राहत मिली है। आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रही सुनीता की मदद के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासन ने न केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा को भी पुनः पटरी पर लाने का कार्य किया।

सुनीता कलवार ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया था कि कैंसर के उपचार और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना उनके लिए मुश्किल हो गया है। पति के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो गई थी। ऐसे में उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग और आर्थिक सहायता की मांग की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने रायफल क्लब फंड से सुनीता कलवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही उनके पुत्र का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराया गया, जबकि उनकी पुत्री की बाधित शिक्षा को प्रशासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से दोबारा शुरू कराया गया।

जानकारी के अनुसार, सुनीता कलवार का वर्ष 2024 में कैंसर का ऑपरेशन हुआ था और वर्तमान में उनका उपचार जारी है। उपचार के दौरान परिवार को आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला प्रशासन ने आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके उपचार और अन्य आवश्यकताओं के लिए भी लगातार सहयोग प्रदान किया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि जरूरतमंद और संकटग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बीते वर्षों में भी अनेक परिवारों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहयोग, ऋण राहत तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के जरिए सैकड़ों जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की यह पहल मानवीय संवेदनाओं और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद और संबल मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!