Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूरी को किया नमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूरी को किया नमन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी ने सेना में रहते हुए माँ भारती की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर राष्ट्रहित और जनसेवा को अपना उद्देश्य बनाया। भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से उन्होंने प्रदेश और देश की राजनीति में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी की मिसाल पेश की।

उन्होंने कहा कि खंडूरी जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनकल्याण के प्रति समर्पण और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को भाजपा परिवार और उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में उनकी निर्भीक कार्यशैली, प्रखर नेतृत्व क्षमता और पारदर्शी छवि को सदैव याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!