Sunday, May 10, 2026
Home मनोरंजन ‘आखिरी सवाल’ के ट्रेलर में दिखा संजय दत्त का दमदार अंदाज

‘आखिरी सवाल’ के ट्रेलर में दिखा संजय दत्त का दमदार अंदाज

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। ट्रेलर में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की गंभीर झलक देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। खास बात यह है कि लंबे समय बाद समीरा रेड्डी भी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

करीब 2 मिनट 54 सेकेंड के ट्रेलर में संजय दत्त एक प्रोफेसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो संवाद और विचारों के जरिए देश से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी बात रखते दिखाई देते हैं। वहीं नमाशी चक्रवर्ती युवा सोच का प्रतिनिधित्व करते हुए कई तीखे सवाल पूछते नजर आते हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच वैचारिक टकराव और गंभीर बहस को प्रमुखता से दिखाया गया है।

फिल्म के ट्रेलर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महात्मा गांधी की हत्या, बाबरी मस्जिद विध्वंस और आपातकाल जैसे संवेदनशील विषयों का जिक्र किया गया है। हालांकि ट्रेलर में इन सवालों के सीधे जवाब सामने नहीं आते, लेकिन यह साफ संकेत मिलता है कि फिल्म इन मुद्दों को गहराई से उठाने वाली है। यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई।

फिल्म में अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जबकि इसके निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं। ‘आखिरी सवाल’ 15 मई 2026 को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

29 मई को सिनेमाघरों में आएगी जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जैकी...

‘बंदर’ का टीजर 7 मई को होगा रिलीज, ऑफिशियल अनाउंसमेंट

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म...

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 200 करोड़ पार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन करती नजर आ रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री धामी ने महाराणा प्रताप को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति...

‘आखिरी सवाल’ के ट्रेलर में दिखा संजय दत्त का दमदार अंदाज

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया...

रोजाना सोया चाप खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी

आजकल युवाओं के बीच स्ट्रीट फूड का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और सोया चाप भी उन्हीं लोकप्रिय फूड्स में शामिल हो गया...

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत, CM धामी ने नए अस्पताल का उद्घाटन किया

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द...

Recent Comments