Monday, September 7, 2026
Home मनोरंजन अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 200...

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 200 करोड़ पार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की और अब भी नए रिलीज़ के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि तीसरे हफ्ते में प्रवेश के साथ इसके कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।

कमाई में आई गिरावट, फिर भी कायम है पकड़
तीसरे सोमवार को फिल्म ने लगभग 1.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकेंड के मुकाबले यह गिरावट दर्शाता है—रविवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ और शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 143.53 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

शुरुआत से ही मिला था अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और शुरुआती वीकेंड में कलेक्शन में तेजी देखने को मिली। पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 43.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर इसने मजबूत आधार बना लिया था।

दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन
घरेलू बाजार के साथ-साथ फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 18 दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 225.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत निकालने में सफल रही है। फिल्म में तब्बू, राजपाल यादव, परेश रावल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

नई फिल्मों से मिल रही टक्कर
हाल ही में रिलीज हुई राजा शिवाजी (रितेश देशमुख) और एक दिन (जुनैद खान) से ‘भूत बंगला’ को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। जहां ‘एक दिन’ दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाई, वहीं ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को इस फिल्म ने करीब 2.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!