Thursday, March 19, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म का किया अवलोकन

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं, और सरकार ऐसे हर प्रयास का समर्थन करती है।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधि थे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से की भेंट

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों...

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 6 लाख पार हुआ पंजीकरण

देहरादून। चारधाम यात्रा का अप्रैल माह में शुभारंभ हो रहा है आगामी यात्रा काल को ध्यान में रखकर बीकेटीसी ने बजट प्रावधान किये है।...

योग महोत्सव 2026 का आगाज, दुनिया भर से योग साधक पहुंचे

ऋषिकेश।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी के गंगा रिजॉर्ट मुनिकी रेती में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम धामी ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से की भेंट

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों...

रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त कमाई

फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस...

पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द महिलाओं की एक सामान्य लेकिन असहज समस्या है, जो हर महीने उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है।...

मुख्यमंत्री धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म का किया अवलोकन

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा...

Recent Comments