Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’ पर आधारित राज्यस्तरीय भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।* इस अवसर पर मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। मा० गृह मंत्री जी द्वारा न्याय संहिता प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया गया।

माननीय गृह मंत्री जी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए *विशेष रूप से युवाओं, माताओं और बहनों से अपील की कि वे इस प्रदर्शनी को अवश्य देखें* और न्याय संहिता के प्रावधानों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

यह *प्रदर्शनी आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।* प्रदर्शनी में न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को *सरल, दृश्य एवं इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है।* इसमें समयबद्ध जांच एवं चार्जशीट की अनिवार्यता, जीरो FIR एवं ई-एफआईआर की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सशक्त प्रावधान जैसी प्रमुख विशेषताएं शामिल हैं।

विदित है कि *मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड, श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान* पर रहा है।
*यह प्रदर्शनी 11 मार्च तक जारी रहेगी।*

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!