Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ तथा गृह सचिव श्री शैलेश बगौली सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए पांडाल, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके साथ ही राज्य की विकास यात्रा एवं नए कानूनों से संबंधित प्रस्तावित प्रदर्शनी की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यवस्था को कार्यक्रम से पूर्व भली-भांति परीक्षण कर लिया जाए, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री का भ्रमण अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं त्रुटिरहित, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए।
उन्होंने आम नागरिकों की सुविधा एवं सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए निर्देश दिए कि कार्यक्रम में संभावित बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें।

निरीक्षण के दौरान सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, एडीजी अजय प्रकाश अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर, एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार तथा महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!