Sunday, April 26, 2026
Home उत्तराखंड धामी ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की गतिविधियों की की समीक्षा बैठक

धामी ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की गतिविधियों की की समीक्षा बैठक

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए। इन भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित भवनों में बैंक्वट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को बहुउद्देशीय भवन की डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए तथा नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरान की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जाएं, जिससे योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा ओबीसी वर्ग के उत्थान हेतु शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय नेगी, प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, सचिव श्री श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव श्री नवनीत पांडे, अपर सचिव श्री संदीप तिवारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड बोर्ड में पास विद्यार्थियों को सीएम धामी की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए...

टिहरी हादसे के बाद राहत की घोषणा: पीएम मोदी और धामी सरकार ने किया सहायता पैकेज जारी

देहरादून।टिहरी गढ़वाल में हुए दर्दनाक वाहन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी: 10वीं-12वीं में उच्च सफलता दर, बेटियों ने फिर दिखाया दम

देहरादून, 25 अप्रैल 2026।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम रामनगर स्थित परिषद मुख्यालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ओपनिंग डे पर रही धीमी, पहले दिन कलेक्शन रहा सीमित

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक शुरुआत नहीं की है। पहले दिन ही फिल्म को दर्शकों की...

उत्तराखंड बोर्ड में पास विद्यार्थियों को सीएम धामी की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए...

टिहरी हादसे के बाद राहत की घोषणा: पीएम मोदी और धामी सरकार ने किया सहायता पैकेज जारी

देहरादून।टिहरी गढ़वाल में हुए दर्दनाक वाहन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी: 10वीं-12वीं में उच्च सफलता दर, बेटियों ने फिर दिखाया दम

देहरादून, 25 अप्रैल 2026।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम रामनगर स्थित परिषद मुख्यालय...

Recent Comments