Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है? जिम्मेदार...

कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ रहा है? जिम्मेदार हैं ये आदतें

पिछले कुछ वर्षों में युवाओं के बीच हार्ट अटैक के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ-साथ आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि 40 वर्ष से कम उम्र के ऐसे लोग भी दिल के दौरे का शिकार हो रहे हैं, जिनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य रहता है। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल रिपोर्ट्स का नॉर्मल होना दिल की सेहत की गारंटी नहीं है, बल्कि असली खतरा हमारी रोजमर्रा की आदतों में छिपा है।

इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आगाह किया है। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक अब उम्र से जुड़ी बीमारी नहीं रह गई है, बल्कि आधुनिक जीवनशैली की गंभीर गलतियों का नतीजा बनती जा रही है। लंबे समय तक बैठे रहना, अचानक भारी वर्कआउट, जिम सप्लीमेंट्स का अत्यधिक सेवन और बढ़ता प्रदूषण हृदय को समय से पहले कमजोर कर रहे हैं।

सेडेंटरी लाइफस्टाइल और अचानक भारी एक्सरसाइज से बढ़ता जोखिम

डॉक्टर शालिनी के अनुसार, रोजाना 8 से 10 घंटे लगातार बैठे रहना और फिर वीकेंड पर अचानक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट या ट्रैकिंग करना हृदय के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। शरीर को जब धीरे-धीरे अनुकूल होने का मौका नहीं मिलता, तो रक्त धमनियों पर अचानक दबाव बढ़ जाता है। इसके साथ ही जिम में इस्तेमाल होने वाले प्रोटीन पाउडर, एनर्जी बूस्टर और हार्मोन आधारित सप्लीमेंट्स ब्लड क्लॉटिंग और बीपी स्पाइक की आशंका को बढ़ा देते हैं, जो हार्ट अटैक का कारण बन सकते हैं।

वायु प्रदूषण से दिल में मूक सूजन

खराब हवा और ट्रैफिक एक्सपोजर का असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदूषण शरीर में ‘सिस्टेमिक इन्फ्लेमेशन’ यानी अंदरूनी सूजन पैदा करता है। यह सूजन धीरे-धीरे धमनियों को सख्त बना देती है, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है। युवाओं में बिना किसी पूर्व चेतावनी के आने वाले हार्ट अटैक के पीछे यह एक बड़ा और अक्सर अनदेखा कारण है।

कम पानी और ज्यादा चाय-कॉफी से बढ़ती परेशानी

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पानी पीना नजरअंदाज कर देते हैं और चाय-कॉफी पर ज्यादा निर्भर हो जाते हैं। अत्यधिक कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करता है और दिल की धड़कन को प्रभावित करता है। पानी की कमी से खून गाढ़ा होने लगता है, जिससे हृदय को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और लंबे समय में दिल की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।

बार-बार स्नैकिंग से बिगड़ता मेटाबॉलिज्म

दिनभर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाते रहने की आदत मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे आर्टरीज में सूजन बढ़ती है, जो आगे चलकर ब्लॉकेज का रूप ले सकती है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए अनुशासित खान-पान और नियमित दिनचर्या बेहद जरूरी है।

डॉक्टरों की सलाह है कि यदि कोई व्यक्ति इन आदतों को लगातार दोहरा रहा है, तो उसे समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि बाहरी तौर पर फिट दिखना ही पर्याप्त नहीं, असली सेहत हृदय और धमनियों की मजबूती में छिपी होती है।

नोट: यह लेख विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!