Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य कम उम्र में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, किचन की लापरवाही बढ़ा रही...

कम उम्र में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, किचन की लापरवाही बढ़ा रही जोखिम

आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल सिर्फ बुज़ुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के चलते यह समस्या अब युवाओं और यहां तक कि 20 साल से कम उम्र के लोगों में भी तेजी से देखी जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल सीधे तौर पर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए पूरी तरह नुकसानदायक नहीं है। यह हार्मोन बनाने, कोशिकाओं को मजबूत रखने और पाचन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तब यह सेहत के लिए गंभीर खतरा बन जाता है।

अगर आपके ब्लड टेस्ट में भी बार-बार कोलेस्ट्रॉल हाई आ रहा है, तो इसकी एक बड़ी वजह आपकी रोजमर्रा की डाइट और किचन से जुड़ी कुछ आम गलतियां हो सकती हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल क्यों है खतरनाक

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तला-भुना खाना, फास्ट फूड, ट्रांस फैट, रिफाइंड ऑयल और जरूरत से ज्यादा घी-मक्खन का सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है। इसके अलावा लंबे समय तक बैठे रहना, एक्सरसाइज न करना, मोटापा, धूम्रपान और शराब भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बिगाड़ने वाले बड़े कारण हैं।

प्रोसेस्ड फूड बढ़ा रहा है दिल की बीमारियों का खतरा

 

कहीं ज्यादा तेल-मक्खन तो नहीं खा रहे आप?

अधिक तेल या मक्खन का सेवन दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
मक्खन में मौजूद सैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से बढ़ाता है। वहीं ज्यादा तली-भुनी चीजें, खासकर रिफाइंड ऑयल में बनी चीजें, धमनियों में फैट जमा होने का कारण बनती हैं। ऐसे में इनका सेवन सीमित करना बेहद जरूरी है।पैकेज्ड मसाले, रेडीमेड सॉस, नमकीन और अन्य प्रोसेस्ड फूड भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

इन चीजों में अधिक मात्रा में फैट, नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो न सिर्फ वजन बढ़ाते हैं बल्कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ा देते हैं। विशेषज्ञ फाइबर से भरपूर अनाज, फल और हरी सब्जियां ज्यादा खाने की सलाह देते हैं।

बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल भी है नुकसानदायक

कई घरों में एक ही कुकिंग ऑयल को बार-बार गर्म कर इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।
तेल को दोबारा गर्म करने से उसमें ट्रांस फैट और फ्री रेडिकल्स बन जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाते हैं। इससे दिल की धमनियों में सूजन, फैट जमा होने और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव कैसे करें

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए संतुलित आहार और एक्टिव लाइफस्टाइल सबसे जरूरी है। रोजाना फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, ओट्स और दालें डाइट में शामिल करें। सीमित मात्रा में हेल्दी फैट जैसे नट्स, बीज और मछली का सेवन करें।
इसके साथ ही रोज कम से कम 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें और धूम्रपान व शराब से दूरी बनाएं।

नोट: यह लेख विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!