Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे...

सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे

रोजाना रसोई से सब्जी के ढेर सारे छिलके निकलते हैं, जिसे अमूमन हम कूड़े वाली बाल्टी में फेंक देते हैं। हालांकि, सब्जी के छिलके को अन्य कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन जानकारी न होने के कारण ज्यादातर लोग इन्हें कूड़ेदान में फेंक देते हैं।ऐसे में आइये आज हम आपको सब्जियों के छिलके को कूड़ेदान में फेंकने की बजाय उनके इस्तेमाल करने के कुछ बेहतरीन तरीके बताते हैं।

खीरे के छिलके
खीरे के छिलकों का इस्तेमाल कई चीजों में किया जा सकता है।अगर आपको डिटॉक्स वॉटर पसंद है, तो आप खीरे के छिलकों से इसे बना सकते हैं।इसके लिए एक जार में कुछ खीरे के छिलके और उसमें पानी डालें। इसे करीब 5 दिनों के लिए भिगोएं, फिर छिलके को हटा दें और बचे हुए पानी का सेवन करें।इसके अलावा आप चींटियों को भगाने के लिए अपने पौधों के चारों ओर खीरे के छिलके भी रख सकते हैं।

प्याज के छिलके
प्याज के छिलकों का इस्तेमाल ऊन के लिए प्राकृतिक रंग बनाने के लिए किया जा सकता है।इसके लिए पानी में प्याज के छिलके डालकर इसे धीमी आंच पर उबालें, फिर इसमें ऊन डालें और फिर इसे सूखा लें।आप प्याज के छिलके का इस्तेमाल करके पैर की ऐंठन को भी ठीक कर सकते हैं।इसके लिए प्याज के कुछ छिलकों को पानी में 15-20 मिनट तक उबालें, फिर इसे छानकर रात को सोने से पहले चाय की तरह पीये।

गाजर के छिलके
गाजर के छिलकों से सब्जी का स्टॉक बनाया जा सकता है। इसके लिए गाजर के छिलकों को पानी के साथ उबालें। यह फाइबर से भरपूर होता है।इसके अलावा आप इससे कुछ हेल्दी चिप्स भी बना सकते हैं।इसके लिए छिलकों पर अच्छे से मसाला डालकर इसे एयर फ्रायर में बेक करें।इसके साथ ही दरदरा पीसा हुआ गाजर के छिलके सलाद और सूप में एक घटक के रूप में अच्छी तरह से काम कर सकते हैं।

आलू के छिलके
विशेषज्ञों का मानना है कि आलू के छिलके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।यह कैंसर से बचा सकते हैं क्योंकि वे फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं, जो शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं।इसके अलावा यह एंटी-बैक्टीरियल और फेनोलिक यौगिकों के साथ ब्लीचिंग प्रभाव प्रदान करते हैं, इसलिए आप आलू के छिलके को अपनी त्वचा पर काले धब्बों को हल्का करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments