Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड लोकल फ्लेवर को ग्लोबल मंच तक ले जाने की पहल: सीएम धामी...

लोकल फ्लेवर को ग्लोबल मंच तक ले जाने की पहल: सीएम धामी का शेफ संवाद

देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम्रपाली विश्वविद्यालय परिसर से आयोजित श्रीअन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल रूप से सहभागिता करते हुए उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देशभर से आए युवा शेफ, होटल एवं पर्यटन विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और छात्र शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी होटलों के मेन्यू में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास और सरकारी आयोजनों में अतिथियों को स्थानीय व्यंजन प्राथमिकता से परोसे जा रहे हैं, जिससे पहाड़ी स्वाद को सम्मान और पहचान मिल रही है।
शेफ समुदाय के लिए साझा मंच की मांग पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को एक समग्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देने की बात कही, ताकि राज्य के शेफों को एक अंब्रेला प्लेटफॉर्म के तहत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवसर मिल सकें।

पारंपरिक व्यंजनों की शुद्धता और मानकीकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है, जिससे उत्तराखंड के स्वाद की मौलिकता संरक्षित रहे। युवाओं के लिए फूड स्टार्टअप, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने श्रीअन्न (मंडुवा, झंगोरा, कोदा, रामदाना) को उत्तराखंड के समग्र विकास और रोजगार सृजन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि ये फसलें कम पानी में उगने वाली, पोषक और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर श्रीअन्न में अग्रणी भूमिका का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का शेफ केवल रसोई तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति का ब्रांड एम्बेसडर है। उन्होंने युवाओं से स्थानीय संसाधनों के आधार पर उद्यमिता अपनाने और पलायन रोकने में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, आम्रपाली विश्वविद्यालय से संजय मिश्रा एवं देशभर से आए प्रतिष्ठित शेफ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि “शेफ संवाद” से निकले विचार उत्तराखंड को पर्यटन, संस्कृति और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान देंगे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!