Sunday, October 25, 2026
Home स्वास्थ्य अचानक वजन कम होना पड़े भारी, गंभीर बीमारी की हो सकती है...

अचानक वजन कम होना पड़े भारी, गंभीर बीमारी की हो सकती है चेतावनी

सेहतमंद रहने के लिए संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है शरीर के संकेतों को समय रहते समझना। शरीर में होने वाला कोई भी असामान्य बदलाव—चाहे वह थकान हो, भूख में कमी या फिर वजन में अचानक गिरावट—अक्सर अंदरूनी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।

आमतौर पर लोग बढ़ते वजन को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के तेजी से वजन कम होना भी उतना ही गंभीर संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर कुछ ही समय में शरीर का वजन लगातार घट रहा है, तो इसे हल्के में लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

बिना कोशिश के घट रहा वजन, तो रहें सतर्क

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि अचानक और तेजी से वजन कम होना कई बार किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। हार्मोनल असंतुलन, पाचन तंत्र की समस्याएं, संक्रमण या फिर लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी इसके पीछे कारण बन सकती है। इसलिए यदि वजन घटने की कोई स्पष्ट वजह न हो, तो सतर्क होना बेहद जरूरी है।

वजन कम होना हमेशा अच्छी सेहत की निशानी नहीं

अक्सर वजन घटने को लोग फिटनेस से जोड़कर देखते हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हर बार वजन कम होना अच्छी सेहत का संकेत नहीं होता। यदि शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा या अंदरूनी तौर पर कोई समस्या पनप रही है, तो वजन अपने आप गिरने लगता है।

किन बीमारियों से जुड़ा हो सकता है अचानक वजन कम होना

जनरल फिजिशियन डॉ. रविंद्र डबास के अनुसार तेजी से वजन कम होना डायबिटीज, कैंसर, हाइपरथायरॉइडिज्म, सीलिएक डिजीज जैसी बीमारियों की ओर इशारा कर सकता है। हाइपरथायरॉइडिज्म की स्थिति में शरीर का मेटाबॉलिज्म जरूरत से ज्यादा तेज हो जाता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होने लगती है। वहीं डायबिटीज में भी शरीर वजन तेजी से खो सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य का भी पड़ता है असर

डिप्रेशन, एंग्जायटी और लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव भूख को कम कर देता है, जिसका सीधा असर वजन पर पड़ता है। इसके अलावा नींद की कमी और मानसिक थकान भी हार्मोनल संतुलन बिगाड़ देती है, जिससे वजन अनियंत्रित रूप से घट सकता है।

कब जाएं डॉक्टर के पास

यदि बिना किसी कारण कुछ ही हफ्तों में वजन तेजी से कम हो रहा है, कमजोरी महसूस हो रही है या भूख में लगातार कमी बनी हुई है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। समय रहते जांच कराने से गंभीर बीमारियों की पहचान संभव हो सकती है।

नोट: यह लेख सामान्य चिकित्सकीय जानकारियों पर आधारित है। किसी भी लक्षण या समस्या की स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!