Monday, September 7, 2026
Home मनोरंजन फिल्मों की भीड़ में भी नहीं थमी ‘धुरंधर’, 500 करोड़ क्लब की...

फिल्मों की भीड़ में भी नहीं थमी ‘धुरंधर’, 500 करोड़ क्लब की दहलीज पर

सिनेमाघरों में इस समय बॉक्स ऑफिस की जंग दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। जहां रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार दूसरे हफ्ते भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, वहीं इस शुक्रवार कई नई फिल्मों ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। इनमें जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और संजय मिश्रा स्टारर ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ शामिल हैं। सवाल यही है कि क्या इन नई रिलीज का असर ‘धुरंधर’ की कमाई पर पड़ा है या नहीं।

हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक जेम्स कैमरून एक बार फिर अपनी चर्चित फ्रेंचाइजी के साथ लौटे हैं। ‘अवतार’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को अंग्रेजी वर्जन में सबसे ज्यादा दर्शक मिले, जहां से करीब 9 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। हिंदी संस्करण ने 5.5 करोड़, तेलुगु ने 2.85 करोड़ और तमिल ने 2.60 करोड़ रुपए जोड़े। कन्नड़ और मलयालम में फिल्म की शुरुआत अपेक्षाकृत कमजोर रही।

दूसरी ओर, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 483 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है और अब यह 500 करोड़ क्लब में एंट्री की ओर तेजी से बढ़ रही है।

इस शुक्रवार रिलीज हुई संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ को बड़े मुकाबले के चलते सीमित स्क्रीन ही मिल पाए। नतीजतन फिल्म पहले दिन सिर्फ 6 लाख रुपए ही कमा सकी। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

वहीं कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी पड़ गई है। फिल्म ने आठवें दिन महज 22 लाख रुपए का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल कारोबार 11.07 करोड़ रुपए तक ही सिमट गया है।

तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ ने शुरुआत में जोरदार प्रदर्शन किया था। पहले हफ्ते में 76.75 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी करोड़ों में की है। शुक्रवार को फिल्म ने 1.77 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे इसकी कुल आय 78.52 करोड़ रुपए हो गई है।

कुल मिलाकर, जहां ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी दबदबा बनाए हुए है, वहीं नई रिलीज फिल्मों के लिए राह आसान नजर नहीं आ रही।

RELATED ARTICLES

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज, कुणाल खेमू का दिखा दमदार अंदाज; 18 सितंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक कुणाल खेमू एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एक्शन का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!