Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य ऑफिस में लगी है हल्की सी भूख तो चिप्स या कुकीज से...

ऑफिस में लगी है हल्की सी भूख तो चिप्स या कुकीज से बनाएं दूरी, चुनें ये हेल्दी ऑप्शंस

आज-कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं। वो 10 से 12 घंटे ऑफिस में गुजार देते हैं और काम के दौरान खाने-पीने का बिल्कुल ध्यान भी नहीं रख पाते। ऐसे में गलत ईटिंग हैबिट्स की वजह से शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होने लग जाती है। गुजरते वक्त के साथ ये आदत आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। तो आप जब आपको ऑफिस में भूख लगे तो चिप्स, कुकीज या कोल्डड्रिंक की बजाय ये हेल्दी फूड अपने ऑफिस रूटीन में शामिल करें आप रहेंगे फ्रेश और हेल्दी और पूरा दिन आपका दिमाग रहेगा एक्टिव और फुल ऑफ एनर्जी।

बादाम
जब खाने के लिए हेल्दी ऑप्शंस की तलाश की जाती है, तो बादाम चार्ट में सबसे ऊपर आते हैं। हेल्दी फैट और एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स से भरपूर, बादाम फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं। बादाम में मौजूद प्रोटीन बिना थकान महसूस कराए भूख को कम करने में भी मदद करता है।

केले
एक केला हमारे शरीर को पूरे दिन एक्टिव और प्रोडक्टिव बने रहने के लिए एसेंशियल ग्लूकोज की पूरे दिन पूर्ती से करता है। केला फोकस रहने के लिए एनर्जी देता है और इसमें मौजूद कार्ब्स लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं।

सेब
कॉफी की तुलना में सेब एनर्जी का ज्यादा इफेक्टिव सोर्स है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सेब में शुगर भी बहुत कम होती है। सेब एनर्जी और प्रोटीन का आइडियल कॉम्बिनेशन है जो न केवल आपको सैटिस्फैक्शन देता है बल्कि आपको एक्टिव और शार्प बनाए रखने में भी मदद करता है।

मखाना
मखाना या फॉक्स नट्स एक आइडियल स्नैक हैं क्योंकि इनमें गुड फैट होता है और लो सेचुरेटेड फैट कम होता है। डाइबिटीज और हार्ट डिसीज से पीडि़त लोगों के लिए भी सुरक्षित, फॉक्स नट्स हाई पोटेशियम और कम सोडियम का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. मखाने स्वाद में बेहतरीन होते हैं और इसमें मसाले मिलाकर इसे और भी टेस्टी बनाया जा सकता है।

सोया नट्स
कुरकुरे और स्वादिष्ट, सोया नट्स सूखे सोयाबीन से बनाए जाते हैं। ये मंचीस फाइबर, प्लांट प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सोया नट्स खा कर आसानी से वजन घटाया जा सकता है और दिल का ख्याल रखने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसकी मंचिंग के अलावा आप इसे क्रंच के लिए सलाद या फिर बेक किए हुए डिश में मिला सकते हैं।

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!