Wednesday, September 9, 2026
Home मनोरंजन कपूर परिवार की डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का ट्रेलर आया सामने,...

कपूर परिवार की डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का ट्रेलर आया सामने, आलिया की गैरहाज़िरी पर उठे सवाल

बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान पर आधारित एक नई डॉक्यूमेंट्री जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इसका ताज़ा ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। ट्रेलर में करीना कपूर, रणबीर कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्य एक बिल्कुल अलग और कैज़ुअल अंदाज में दिखाई देते हैं, लेकिन इस बीच आलिया भट्ट की अनुपस्थिति ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत कपूर परिवार के सभी सदस्यों के राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर जुटने से होती है। परिवार का हर सदस्य खाने-पीने और साथ मिलकर वक्त बिताने के अपने अनुभव साझा करता नजर आता है। रणबीर कपूर को ट्रेलर में अपने कजिन्स के साथ कुकिंग करते हुए भी दिखाया गया है, जिसके दौरान वे खूब मस्ती करते नजर आते हैं। वहीं करीना कपूर से जुड़े कई मजेदार खुलासे भी सुनने को मिले, जिनमें एक कजिन ने बताया कि उन्हें गॉसिप करने का खास शौक है।

ट्रेलर में करीना कपूर के साथ सैफ अली खान की भी झलक देखने को मिलती है, जो कपूर परिवार के दामाद हैं। हालांकि, रणबीर कपूर की मौजूदगी के बावजूद उनकी पत्नी आलिया भट्ट स्क्रीन पर कहीं दिखाई नहीं दीं। इसी वजह से फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर आलिया डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा क्यों नहीं हैं।

इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर परिवार अपनी कई पुरानी यादों, खासकर राज कपूर से जुड़े किस्सों को साझा करता दिखाई देगा। दर्शक 21 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर इसे स्ट्रीम कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मच्छर व दूषित पानी से फैलने वाले रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की गाइडलाइन

देहरादून। बरसात में जल जनित एवं मच्छर जनित संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ जाती है। डायरिया, पेचिश, टायफायड, हैजा, पीलिया एवं हेपेटाइटिस जैसे जल जनित...

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में अपात्र पाए गए

देहरादून। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य की प्रगति की जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा की। इसको लेकर सोमवार...

एमडीडीए लगा रहा पौधे नहीं, हरित भविष्य की मजबूत नींव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून की हरियाली...

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण, वे गढ़ते हैं देश का भविष्य- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में प्रतिभाग...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!