Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास में संत समाज का आगमन, सीएम धामी ने किया आत्मीय...

मुख्यमंत्री आवास में संत समाज का आगमन, सीएम धामी ने किया आत्मीय स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज सहित देश के कई प्रतिष्ठित संतों और धार्मिक गुरुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रविन्द्रपुरी महाराज, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, परमार्थ निकेतन (ऋषिकेश) के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, कवि व वक्ता डॉ. कुमार विश्वास और प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी भी मौजूद रहे।

सभी संतों एवं धर्माचार्यों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य में धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना भी की। मुख्यमंत्री धामी ने संत समाज के आशीर्वाद व मार्गदर्शन को राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

संत समाज ने 2027 में होने वाले हरिद्वार कुंभ को दिव्य, भव्य और विश्व-स्तरीय आयोजन बनाने के लिए आशीर्वाद दिया और तैयारियों को लेकर सरकार की दिशा व नीतियों की प्रशंसा की।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार धर्म, संस्कृति और विकास के समन्वय के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि देवभूमि उत्तराखंड सदैव अध्यात्म, आस्था और धार्मिक विरासत का केंद्र बना रहे।

RELATED ARTICLES

लगातार वर्षा के बीच फूलों की घाटी अस्थायी रूप से बंद, प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए

चमोली –  उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बारिश के कारण पैदा हुए...

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण...

232 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना बनी सहारा

देहरादून- हर परिवार का एक सपना होता है- अपना घर, ऐसा घर, जहां बच्चों की हंसी गूंजे, बुजुर्ग निश्चिंत होकर जीवन बिताएं और भविष्य सुरक्षित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

लगातार वर्षा के बीच फूलों की घाटी अस्थायी रूप से बंद, प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए

चमोली –  उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। बारिश के कारण पैदा हुए...

हर सुबह सिरदर्द से होती है शुरुआत? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

सुबह नींद खुलते ही सिर में तेज दर्द या भारीपन महसूस होना कई लोगों की आम समस्या है। अक्सर लोग इसे थकान या तनाव...

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण...

Recent Comments