Sunday, April 26, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड रजत जयंती का मुख्य कार्यक्रम 9 नवम्बर को एफआरआई में आयोजित...

उत्तराखण्ड रजत जयंती का मुख्य कार्यक्रम 9 नवम्बर को एफआरआई में आयोजित होगा

देहरादून।उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के उपरांत सीधे एफआरआई पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस का यह ऐतिहासिक अवसर गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सान्निध्य में यह रजत जयंती समारोह प्रदेश के लिए प्रेरणादायक अवसर होगा।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरुप, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी एवं शासन – प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड बोर्ड में पास विद्यार्थियों को सीएम धामी की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए...

टिहरी हादसे के बाद राहत की घोषणा: पीएम मोदी और धामी सरकार ने किया सहायता पैकेज जारी

देहरादून।टिहरी गढ़वाल में हुए दर्दनाक वाहन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी: 10वीं-12वीं में उच्च सफलता दर, बेटियों ने फिर दिखाया दम

देहरादून, 25 अप्रैल 2026।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम रामनगर स्थित परिषद मुख्यालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ओपनिंग डे पर रही धीमी, पहले दिन कलेक्शन रहा सीमित

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक शुरुआत नहीं की है। पहले दिन ही फिल्म को दर्शकों की...

उत्तराखंड बोर्ड में पास विद्यार्थियों को सीएम धामी की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए...

टिहरी हादसे के बाद राहत की घोषणा: पीएम मोदी और धामी सरकार ने किया सहायता पैकेज जारी

देहरादून।टिहरी गढ़वाल में हुए दर्दनाक वाहन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी: 10वीं-12वीं में उच्च सफलता दर, बेटियों ने फिर दिखाया दम

देहरादून, 25 अप्रैल 2026।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम रामनगर स्थित परिषद मुख्यालय...

Recent Comments