Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक सत्र — कल विधानसभा को...

राज्य की रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक सत्र — कल विधानसभा को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

देहरादून।राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू रविवार को दो दिन के लिए देहरादून प्रवास पर आ रही हैं। इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक कड़ा कर दिया है। वहीं, दून में राष्ट्रपति विश्राम के बाद कल विधानसभा को संबोधित करेंगी।

इसके चलते राष्ट्रपति के देहरादून स्थित आवास के आसपास के क्षेत्र को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत साइलेंट ज़ोन घोषित कर दिया है। जिसमें ब्रह्मकमल चौक से राष्ट्रपति निकेतन होते हुए राजपुर रोड से मसूरी डायवर्जन के आसपास 100 मीटर तक और विधानसभा के आसपास 300 मीटर तक का क्षेत्र शामिल है। यह आदेश आज सुबह 10 बजे से तीन नवंबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के एक घंटे बाद तक प्रभावी रहेगा।

एडीजी इंटेलीजेंस अभिनव कुमार और एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने पुलिस फोर्स को सुरक्षा के मद्देनजर ब्रीफ किया। वीवीआईपी भ्रमण के दौरान जमीन से लेकर आसमान तक कड़ा पहरा रहेगा। ऊंचे भवनों और टंकियों पर डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड तैनात रहेगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति के प्रवास स्थल के आसपास किसी भी प्रकार का ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। दौरे के मद्देनजर बच्चों और अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए तीन नवंबर को शहर के 20 स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments