Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड धामी का बिहार में बड़ा बयान, कहा– बिहार की प्रगति एनडीए की...

धामी का बिहार में बड़ा बयान, कहा– बिहार की प्रगति एनडीए की जीत पर निर्भर

मोतिहारी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सचिन्द्र प्रसाद सिंह के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में मुख्यमंत्री धामी ने जनता से NDA उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जब राजनीति में सिद्धांतों की जगह परिवारवाद और स्वार्थ हावी हो जाते हैं, तो लूट-खसोट और भ्रष्टाचार स्वाभाविक हो जाता है। सीएम धामी ने कहा कि RJD और कांग्रेस की राजनीति इसका स्पष्ट उदाहरण है — जहाँ टिकटों की बिक्री से लेकर सत्ता में आने पर घोटालों की बरसात तक सब कुछ देखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार में RJD का परिवार अब भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुका है, इनके अधिकांश सदस्य जमानत पर हैं। वहीं कांग्रेस का परिवार देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट राजनीतिक कुनबा है, जहाँ नेता जनता से नहीं बल्कि अदालतों से राहत मांगते फिरते हैं। इनके लिए लोकतंत्र जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सत्ता लूट का जरिया बन चुकी है।”

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि बिहार की जागरूक, राष्ट्रवादी और विकासप्रिय जनता एक बार फिर राज्य के समग्र विकास और सुशासन के लिए NDA को चुनने जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!