Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड “धामी सरकार ने पेंशनर्स को दी राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की...

“धामी सरकार ने पेंशनर्स को दी राहत, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा”

देहरादून: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे पेंशनर्स को आखिरकार राज्य सरकार ने तोहफा दे दिया है. राज्य कर्मचारियों के बाद अब पेंशनर्स के लिए भी बढ़ी हुई दरों में महंगाई भत्ता स्वीकृत किया है. इस बार पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

राज्य सरकार ने पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई राहत की दर बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से पेंशनरों को अब 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी. राज्यपाल ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है.

जारी आदेश के अनुसार यह आदेश उन पेंशनरों पर लागू होगा जिनकी पेंशन सातवें वेतनमान आयोग की संस्तुतियों के क्रम में पुनरीक्षित की गई है. यह राहत राज्य सरकार के स्थायी पेंशनभोगियों के साथ-साथ विद्यालयी एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधीन राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के पात्र शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर भी लागू होगी, जिन्हें शासनिक पेंशनरों के समान पेंशन की स्वीकृति प्राप्त है।

हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों, स्थानीय निकायों तथा सार्वजनिक उपक्रमों के सिविल या पारिवारिक पेंशनरों पर स्वतः लागू नहीं होगा. इन वर्गों के लिए संबंधित विभागों को अलग से आदेश जारी करने होंगे.

शासन के अनुसार, महालेखाकार से अलग से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी. स्वीकृत महंगाई राहत का भुगतान संबंधित कार्यालयों द्वारा ही किया जाएगा. राज्य सरकार ने इसी महीने की शुरुवात में अपने नियमित कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ प्रदान किया था. अब पेंशनर्स को भी इसका लाभ देने से लगभग एक लाख से अधिक पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी.

महंगाई राहत की दरों में बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर वार्षिक रूप से कई करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा, लेकिन महंगाई के दबाव को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय जनहित में लिया है. इससे पेंशनरों की आमदनी में सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments