Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते इन सेवाओं पर लगा प्रतिबंध

दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते इन सेवाओं पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली- जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते राजधानी दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक, जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी और कई अन्य सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा। विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने कहा कि दिल्ली में सभी क्लाउड किचन, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, बाजार, खाद्य वितरण और वाणिज्यिक वितरण सेवाएं 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगी।

उन्होंने कहा कि अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के माध्यम से भी डिलीवरी किए जाने वाले ऑर्डर भी नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) क्षेत्र में प्रतिबंधित हैं। एसएस यादव ने कहा कि आवश्यक चिकित्सा वस्तुओं की डिलीवरी सहित कुछ सेवाओं को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। पूरे शहर में लैब रिपोर्ट और सैंपल कलेक्शन की अनुमति होगी। होटलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए वाहन जो हाउसकीपिंग, खानपान, कचरा उठाने आदि में शामिल हैं, उन्हें सत्यापन के बाद अनुमति दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments