Monday, October 26, 2026
Home उत्तराखंड सेवानिवृत्ति पर सूचना विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को दी...

सेवानिवृत्ति पर सूचना विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

देहरादून।सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना, श्री आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा श्री मुकेश कुमार को शॉल एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह एक बेहद भावुक पल है। उन्होंने कहा कि श्री मुकेश कुमार बधाई के पात्र हैं, कि उन्होंने सूचना विभाग में 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को श्री मुकेश कुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार से शासकीय सेवा में हमें अपने पद के कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री मुकेश कुमार द्वारा लम्बी सेवाएं विभाग को प्रदान की गई हैं, जिसके लिए विभाग सदैव उनका आभारी रहेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि श्री मुकेश कुमार अपने दायित्वों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार रहे। विभाग में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जायेगा। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि श्री मुकेश कुमार सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्ति रहे हैं, जब भी उन्हें जो दायित्व प्रदान किया गया, उसका उन्होंने समर्पण भाव से निर्वहन किया ।

उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि श्री मुकेश कुमार द्वारा जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में अपनी सेवाएं दी गई। श्री श्रीवास्तव ने जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में श्री मुकेश द्वारा दी गई सेवाओं से जुडे कुछ संस्मरण शेयर किए।

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश रावत ने अपने सम्बोधन में श्री मुकेश कुमार के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्री विजय कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज कुमार शुक्ला, श्री जगदीश पटवाल, सहायक लेखाकार श्री राकेश कुमार धीवान, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक श्री एम.पी.कैलखुरी, सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री पान सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री दयाकृष्ण पालीवाल सहित सूचना कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल-सुरंग परियोजना और संगम लाइब्रेरी का लिया जायजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस...

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास...

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सफल धावकों का किया सम्मान

गुंजी /पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ की धूम, ‘उड़ता तीर’ ने भी पकड़ी रफ्तार

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच कमाई की जंग लगातार दिलचस्प होती जा रही है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए...

चेहरा टेढ़ा होना या जुबान लड़खड़ाना न करें नजरअंदाज, स्ट्रोक से बचाव के जानें उपाय

हर साल 29 अक्टूबर को ‘विश्व स्ट्रोक दिवस’ (World Stroke Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य आम जनता...

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल-सुरंग परियोजना और संगम लाइब्रेरी का लिया जायजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस...

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!