Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड नदी-नालों के किनारे निर्माण गतिविधियों पर उत्तराखंड सरकार की रोक

नदी-नालों के किनारे निर्माण गतिविधियों पर उत्तराखंड सरकार की रोक

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित परिवारों को मानक अनुसार त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए और किसानों की क्षति का आकलन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नदी-नालों के किनारे किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि भविष्य में आपदा जोखिम को न्यूनतम किया जा सके।

चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को पंद्रह दिनों के भीतर दुरुस्त करने पर उन्होंने विशेष बल दिया। साथ ही धर्मांतरण कानून से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त निगरानी और गौ-तस्करी पर कठोरतम रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर और स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने तथा 1905 सीएम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा कर जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने जोर दिया। सभी जिलों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments