Friday, April 24, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी की कृत्रिम झील को लेकर प्रशासन को अलर्ट रहने...

मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी की कृत्रिम झील को लेकर प्रशासन को अलर्ट रहने के दिए आदेश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन व पुनर्वास को निर्देश दिए हैं कि उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी में मलबा आने से बनी झील से पानी की निकासी हेतु जिला प्रशासन व सभी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री स्वयं भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग को युद्धस्तर पर चैनलाइजेशन व जल निकासी का कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्यानाचट्टी के निवासियों को आश्वासन दिया है कि शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और जल्द हालात सामान्य होंगे।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देशित किया है कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। साथ ही सुरक्षित स्थानों में ठहराए गए लोगों और स्यानाचट्टी के निवासियों के लिए भोजन, गैस, दवाइयों, पेट्रोल-डीजल व अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि फिलहाल झील से एक हिस्से से जल निकासी हो रही है, पर दलदल की स्थिति के कारण चैनलाइजेशन अभी संभव नहीं। राहत दल अन्य विकल्पों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। यमुनोत्री विधायक श्री संजय डोभाल, जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य, एसडीएम व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पूरे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

स्यानाचट्टी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 चिकित्सक, 10 पेरामेडिकल स्टॉफ, 04 एम्बुलेंस तैनात हैं। विद्युत विभाग के 02 कर्मी तैनात हैं, जिनके द्वारा अतिरिक्त 05 स्ट्रीट लाइट लगाई गयी हैं। लगभग 300 खाद्यान किट स्यानाचट्टी भेजी जा रही है। स्यानाचट्टी में सिंचाई विभाग पुरोला के 03 पोकलेन मशीन / एन०एच० बडकोट-02 पोकलेन, 04 जेसीबी, 01 कम्प्रैशर, वन विभाग-02 कैम्पर वाहन तैनात हैं।

RELATED ARTICLES

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments