Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड इस दिन बंद होंगे सिखों के प्रमुख तीर्थ विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब...

इस दिन बंद होंगे सिखों के प्रमुख तीर्थ विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट

चमोली- सिखों के प्रमुख तीर्थ विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 11 अक्तूबर को दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा हेमकुंड ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 20 मई को श्रदालुओं के लिए खोले गए थे। अभी तक दो लाख 27 हजार 500 श्रदालुओं ने हेमकुंड गुरुद्वारे में मत्था टेका है।

बता दें कि इस वर्ष कपाट खुलने के समय से ही हेमकुंड में भारी बर्फबारी थी। वहीं, सेना के जवानों ने बर्फ के बीच से श्रद्धालुओं के लिए रास्ता बनाया था। जिसके बाद अभी तक वहां मौसम खराब ही चल रहा है। हालांकि अब यहां बर्फ जमा नहीं है, लेकिन बारिश का दौर जारी है। नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि बारिश कम होने के बाद अब गोविंदघाट से घांघरिया तक एक बार फिर से हेली सेवा भी शुरू हो गई है। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रुद्रप्रयाग में एक गुरुद्वारा व धर्मशाला का निमार्ण किया जा रहा है, जिससे हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थ यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!