Monday, October 26, 2026
Home उत्तराखंड भारी बारिश पर सीएम धामी का एक्शन, जिलाधिकारियों को मौके पर रहकर...

भारी बारिश पर सीएम धामी का एक्शन, जिलाधिकारियों को मौके पर रहकर हालात संभालने के निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल बैठक कर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वे अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए। पेयजल और विद्युत की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र सुचारु की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में लोगों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व से की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण फसलों को हुई क्षति का शीघ्र आकलन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लोगों ने गलत तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज प्राप्त किए हैं, तथा ऐसे कार्ड बनाने में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, जनपदों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी नियमित रूप से की जाए। ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के अंतर्गत भी आस्था की आड़ में जनता को गुमराह करने वालों पर नियमित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जनपदों के शासकीय अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें। इसमें दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, उपकरणों की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था जैसे विषय सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी समय-समय पर अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेंगे।

उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के बाद अवस्थापना विकास से संबंधित कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। सड़कों, पुलों, नालियों एवं अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही आमजन को भी स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियानों का संचालन किया जाए। ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ की दिशा में नियमित प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और निर्वाचन प्रक्रिया में लगे समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को भी इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि सभी की कर्तव्यनिष्ठा एवं सहयोग से पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आयुक्त कुमाऊँ श्री दीपक रावत एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल-सुरंग परियोजना और संगम लाइब्रेरी का लिया जायजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस...

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास...

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सफल धावकों का किया सम्मान

गुंजी /पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ की धूम, ‘उड़ता तीर’ ने भी पकड़ी रफ्तार

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच कमाई की जंग लगातार दिलचस्प होती जा रही है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए...

चेहरा टेढ़ा होना या जुबान लड़खड़ाना न करें नजरअंदाज, स्ट्रोक से बचाव के जानें उपाय

हर साल 29 अक्टूबर को ‘विश्व स्ट्रोक दिवस’ (World Stroke Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य आम जनता...

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन पुल-सुरंग परियोजना और संगम लाइब्रेरी का लिया जायजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस...

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जनपदवासियों को 284 करोड़ रुपये से अधिक की 67 विकास...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!