Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड डोईवाला व रायपुर क्षेत्र में 77.25 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

डोईवाला व रायपुर क्षेत्र में 77.25 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

देहरादून।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद देहरादून में दूसरे चरण का मतदान भी शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। दूसरे चरण में डोईवाला, रायपुर व सहसपुर में 77.25 फीसदी हुआ मतदान हुआ। जबकि पहले चरण में देहरादून के विकासखंड चकराता, कालसी और विकास नगर में 78.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है।

पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को खासा उत्साह दिखा। सुबह से शाम तक बूथों पर लंबी कतार देखने को मिली। बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के साथ ही पहली बार वोट देने पहुंचे युवा मतदाता भी अपना वोट डालने को उत्साहित नजर आए।

विकासखंड सहसपुर में 62651 महिला, 65459 पुरूष व 09 अन्य सहित कुल 128119 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमें से 53110 महिला, 50790 पुरूष व 04 अन्य सहित 103904 मतदाताओं ने वोट किया। सहसपुर में 81.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

विकासखंड रायपुर में 10856 महिला, 11803 पुरूष सहित कुल 22659 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमें से 9612 महिला, 10009 पुरूष सहित 19621 मतदाताओं ने वोट किया। रायपुरपुर में 86.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

विकासखंड डोईवाला में 69786 महिला, 72488 पुरूष सहित कुल 142274 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमें से 54576 महिला, 48282 पुरूष सहित 102858 मतदाताओं ने वोट किया। डोईवाला में 72.30 प्रतिशत मतदान हुआ।

शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी जारी है। पोलिंग पार्टियों द्वारा स्ट्रांग रूम में मत पेटियां और चुनाव सामग्री जमा की जा रही है। मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सील किया जा रहा है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी विकास खंडों की मतगणना 31 जुलाई को संपन्न की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments