Saturday, April 25, 2026
Home उत्तराखंड UCC के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर आयोजित समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

UCC के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर आयोजित समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन, में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया।समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की जनता का सम्मान है। राज्य की जनता के आशीर्वाद से ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का सपना साकार हो पाया। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य सरकार ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा यू.सी.सी लागू होने के बाद अब राज्य में सभी नागरिकों के अधिकार समान हो गए हैं। यू.सी.सी ने समाज में भेदभाव खत्म करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता में महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित किया गया हैं। लिव इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण अनिवार्य किए जाने से बहन -बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा निश्चित ही समान नागरिक संहिता की ये गंगा उत्तराखंड राज्य से संपूर्ण देश में जाएगी। उन्होंने कहा हमारी विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर आधारित रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बाबा साहेब की स्मृतियों से जुड़े प्रमुख स्थलों को राष्ट्र चेतना के पंच तीर्थ के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सख्त दंगारोधी कानून, धर्मांतरण कानून, और ऑपरेशन कालनेमि जैसे कई कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार किसी भी हालत में राज्य की डेमोग्राफी चेंज नहीं होने देगी।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, साध्वी रेणुका, स्वामी निरंजन चैतन्य महाराज, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रुहेला, विधायक श्री सुरेश गड़िया, सफीपुर ( उन्नाव, यू.पी) के विधायक श्री बंबा लाल दिवाकर, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड बोर्ड में पास विद्यार्थियों को सीएम धामी की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए...

टिहरी हादसे के बाद राहत की घोषणा: पीएम मोदी और धामी सरकार ने किया सहायता पैकेज जारी

देहरादून।टिहरी गढ़वाल में हुए दर्दनाक वाहन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी: 10वीं-12वीं में उच्च सफलता दर, बेटियों ने फिर दिखाया दम

देहरादून, 25 अप्रैल 2026।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम रामनगर स्थित परिषद मुख्यालय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ओपनिंग डे पर रही धीमी, पहले दिन कलेक्शन रहा सीमित

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक शुरुआत नहीं की है। पहले दिन ही फिल्म को दर्शकों की...

उत्तराखंड बोर्ड में पास विद्यार्थियों को सीएम धामी की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए...

टिहरी हादसे के बाद राहत की घोषणा: पीएम मोदी और धामी सरकार ने किया सहायता पैकेज जारी

देहरादून।टिहरी गढ़वाल में हुए दर्दनाक वाहन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी: 10वीं-12वीं में उच्च सफलता दर, बेटियों ने फिर दिखाया दम

देहरादून, 25 अप्रैल 2026।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम रामनगर स्थित परिषद मुख्यालय...

Recent Comments