Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में नदी उत्सव में जताई उपस्थिति

पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में नदी उत्सव में जताई उपस्थिति

हरिद्वार 04 जुलाई 2025– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्य सेवक के रूप में 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार पहुॅचकर हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में मां गंगा की पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की इसके साथ ही हरि की नगरी हरिद्वार में आने आले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूर्ण करने की भी मां गंगे से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पौड़ी पर आयोजित नदी उत्सव कार्यक्रम में कहा कि नदियां केवल जल स्त्रोत मात्र नहीं हैं, बल्कि प्राचीन काल से ही सामाजिक, आर्थिक एवं धार्मिक प्रगति का आधा स्तम्भ रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए भी नदियों का संरक्षण एवं संवर्धन बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी नदियों की स्वच्छता एवं निर्मल बनाए रखने के लिए मां के समान नदियों का सम्मान करंे और नदियों को स्वच्छ एव निर्मल बनाए रखें। इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी श्रद्धालुओं द्वारा दोनो हाथ उठाकर मां के समान नदियों का सम्मान करने तथा भविष्य में कभी भी नदियों को दूषित न करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के हरकी पौड़ी पहुॅचने पर भव्य स्वागत किया। मां गंगा का पूजन कार्य पूरे विधि विधान के साथ आचार्य अमित शास्त्री द्वारा किया गया ।

इस दौरान पूर्व सासंद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी,विधायक मदन कौशिक,आदेश चौहान, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनय रुहेला,सचिव उज्ज्वल पंडित, शैलेश गौतम,धीरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज झा,मंत्री विकास प्रधान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा साहित भरी संख्या में श्रद्धालु एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments