Thursday, July 30, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी रोड स्थित एक होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित संवादी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। इस दौरान देश में लगभग 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य तेजी से हुए हैं। दिल्ली- देहरादून एलीवेटेड रोड बनने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा ढाई घण्टे में पूर्ण हो जायेगी। ऑल वेदर रोड के काम तेजी से हुए हैं। राज्य के सीमांत क्षेत्रों तक सड़कों का विस्तार हुआ है। अब राज्य में रिवर्स पलायन हो रहा है। तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अनेक कार्य हुए हैं। उत्तराखण्ड निवेशकों का पंसंदीदा राज्य बना है। निवेशक सम्मेलन के आयोजन के बाद से लगभग एक लाख करोड़ के कार्यों की ग्राउडिंग शुरू हो चुकी है।

इस अवसर पर कवि एवं गीतकार श्री प्रसून जोशी, पर्यावरणविद श्री अनिल जोशी और अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग की चेतावनी, गलत विवरण देने पर होगी कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता विवरण में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है।...

SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

हर विभाग 24×7 अलर्ट मोड में रहे, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का ट्रेलर रिलीज, इस बार गेम से निकलकर असली दुनिया में पहुंचे किरदार

हॉलीवुड की लोकप्रिय एडवेंचर फ्रेंचाइजी ‘जुमानजी’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म ‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का रोमांच...

19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग की चेतावनी, गलत विवरण देने पर होगी कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता विवरण में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सख्ती शुरू कर दी है।...

SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

दुनियाभर के तनावपूर्ण माहौल के बावजूद बढ़ा भारत का चावल निर्यात

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारत के चावल निर्यात में मजबूती देखने को मिली है। साल 2026 की पहली छमाही...

Recent Comments