Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में धामी सरकार ने किए ये मुख्य फैसले

कैबिनेट बैठक में धामी सरकार ने किए ये मुख्य फैसले

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गई है।धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न होने के बाद गृह सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस ब्रीफिंग करते हुए बताया कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।जिसमें मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में रजिस्टर्ड होने वाले हाइब्रिड वाहनों से अब टैक्स नहीं लिया जाएगा। अभी तक हाइब्रिड वाहनों से प्रदेश में टैक्स लिए जाने का प्रावधान था।

धामी कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु

शहरी विकास विभाग में साल 2013 में 859 विनियमित किए गए थे. ऐसे में इनके आश्रितों को मृतक आश्रित सेवा नियमावली के तहत आच्छादित करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड स्वच्छता गतिशीलन परिवर्तन नीति को लागू करने के लिए एक अलग से बैंक खाता खोलने को मिली मंजूरी।

उत्तराखंड मोटर यान कराधान सुधार अधिनियम में किया गया संशोधन. हाइब्रिड गाड़ियों को भी टैक्स से छूट देने का लिया गया निर्णय. निजी गाड़ियों पर मिलेगा ये लाभ।

उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही के पद और उत्तराखंड वर्दीधारी उपनिरीक्षक के पदों का एग्जाम एक साथ कराया जाएगा।
सब इंस्पेक्टर लेवल के पदों के भी एग्जाम एक साथ कराए जाएंगे।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के ढांचे में किया गया संशोधन।15 नए पद लिए गए सृजित।जिसमें एक नियमित पद और 14 आउटसोर्स के जरिए भरा जाएगा।

फॉरेंसिंग डिपार्टमेंट के हेड को विभागाध्यक्ष घोषित किया जाए का निर्णय लिए गया है. इससे में फॉरेंसिंग डिपार्टमेंट एक अलग विभाग बन जाएगा. अभी तक पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत आता था।

उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के ढांचे में किया गया संशोधन. 12 नए पद और लिए गए सृजित।

बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों में आईकॉनिक कलाकृति बनाए जाने का निर्णय लिए गया था. जिसके चलते मंत्रिमंडल ने चार योजनाओं को मंजूरी दी है।

बदरीनाथ धाम के लेक फ्रंट में शेष नेत्र लोटस बॉल बनाई जाएगी।

बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में सुदर्शन चौक कलाकृति बनाए जाएगी।

बदरीनाथ के बद्री नारायण चौक पर ट्री एंड रिवर स्कल्पचर बनाया जाएगा।

बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा में सुदर्शन चक्र बनाया जायेगा।

न्यू पेंशन योजना का लाभ उठा रहे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को जोड़ते हुए ग्रेजुटी की व्यवस्था की जाएगी।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!